फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car showroom GM's mobile snatched, attacked during protest

Shahjahanpur News: कार शोरूम के जीएम का मोबाइल छीना, विरोध पर हमला किया

Mon, 22 Sep 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Car showroom GM's mobile snatched, attacked during protest
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल विवेक। संवाद
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर पुलिस चौकी अजीजगंज के सामने एक किराना स्टोर पर एक कार शोरूम के जीएम का मोबाइल छीन कर दो बाइक सवार भाग निकले। जीएम ने उनका पीछा कर गर्रा पुल पर कार आगे लगाकर रोक लिया तो आरोपियों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। वह बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी विवेक त्रिपाठी थाना तिलक क्षेत्र के गांव गुलामखेड़ा में स्थित एक कार शोरूम में जीएम हैं। वे यहां आवास-विकास कॉलोनी बरेली मोड़ पर किराये पर रहते हैं। रात्रि आठ बजे कर्मचारी राजू के साथ पुलिस चौकी अजीजगंज के सामने एक किराना स्टोर पर सामान खरीद रहे थे। सामान खरीद कर जैसे ही कार में बैठने के लिए आए। पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

विवेक ने उनका पीछा कर नेशनल हाईवे पर गर्रा पुल के पास कार आगे लगाकर उनकी बाइक रोक ली। तभी बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आरसी मिशन पुलिस मौके पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र का निकला तो आरसी मिशन पुलिस ने चौक कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौक कोतवाली पुलिस ने विवेक और उनके कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर कोतवाली चौक अश्वनी सिंह ने बताया कि बाइक सवारों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed