{"_id":"6712d38cd72e2a4b070b2a67","slug":"car-overturned-after-hitting-a-divider-in-khutar-two-people-including-a-police-inspector-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-129545-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दरोगा सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दरोगा सहित दो घायल
विज्ञापन
खुटार में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार। संवाद
खुटार (शाहजहांपुर)। पीलीभीत से सरकारी कार्य से प्रयागराज में हाईकोर्ट जा रहे दरोगा की कार हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दरोगा और उनके साथी घायल हो गए।
पीलीभीत के सदर थाने में तैनात दरोगा प्रकाश चंद्र शर्मा को सरकारी कार्य से हाईकोर्ट जाना था। शुक्रवार शाम को वह कार से साथी रोहित को लेकर निकले। रात साढ़े आठ बजे खुटार-पूरनपुर हाईवे पर तिकुनियां के पास डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। दरोगा और उनका साथी कार में ही फंस गए।
सूचना मिलने पर खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और दरोगा और उनके साथी को कार से बाहर निकलवाकर सीएचसी भिजवाया। जहां से डॉक्टर ने दरोगा को रेफर कर दिया। पुलिसकर्मी दरोगा प्रकाश चंद्र को पीलीभीत ले गए हैं। वहीं रोहित को इलाज के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। संवाद