फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car driver took away the bike of the injured person after the accident

Shahjahanpur News: हादसे के बाद घायल की बाइक उठा ले गया कार चालक

Sat, 07 Oct 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 07 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Car driver took away the bike of the injured person after the accident
पुवायां। गांव बनिगवां निवासी 25 वर्षीय मंगूलाल एक कार की टक्कर से गंभीर घायल हो गए। बताया जाता है कि जिस कार से हादसा हुआ, वह बंडा थाने में तैनात एक सिपाही की है। हादसे के बाद सिपाही को बचाने के लिए घायल युवक की बाइक भी पुलिस उठा ले गई।
विज्ञापन


मंगूलाल की ससुराल जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव लुकटिहाई में है। उनकी सास बीमार है। शुक्रवार को वह बाइक से बीमार सास को देखने लुकटिहाई जा रहे थे। पुवायां थाना क्षेत्र में गांव सबली कटेली के टोल प्लाजा के पास एक कार की टक्कर बाइक में लग जाने से मंगूलाल गंभीर घायल हो गए। कार से सिपाही और अन्य लोग नीचे उतरे और मंगूलाल की मदद के स्थान पर कार में नुकसान देखकर कार को वापस बंडा ले गए। इंस्पेक्टर पुवायां प्रदीप कुमार राय ने बताया कि सबली टोल प्लाज के पास हादसे की जानकारी थाने पर नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed