{"_id":"6a48c0e4b1a310bd4407caae","slug":"car-collides-with-bike-after-hitting-a-bull-on-the-road-man-dies-five-injured-in-shahjahanpur-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क पर सांड़ से टकराकर बाइक से टकराई कार, युवक की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क पर सांड़ से टकराकर बाइक से टकराई कार, युवक की मौत, पांच लोग घायल
Sat, 04 Jul 2026 01:44 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:44 PM IST
सार
शाहजहांपुर जिले में छुट्टा पशु हादसों का सबब बन रहे हैं। पुवायां क्षेत्र में शुक्रवार रात हाईवे पर सांड़ से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई कार बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गंगसरा गांव के पास शुक्रवार रात एक कार सड़क पर अचानक आए सांड़ से टकराने के बाद बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बसखेड़ा बुजुर्ग गांव के रहने वाले श्यामवीर (32 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सांड़ भी मर गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे एक कार सड़क पर सांड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एक बाइक से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार श्यामवीर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उसका साथी खुटार के चमराबोझी निवासी गोल्डी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार खुटार के रुजहाकलां निवासी मुरारी लाल, धर्मेंद्र वर्मा, रमेश और बिहार के रहने वाले सुधीर भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आरके रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार सवार घायलों को सीएचसी भिजवाया। बाइक सवार गोल्डी को परिजन निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने मृत सांड़ को दफन करा दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन