फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car collided with sugarcane laden tractor-trolley, youth of Barabanki died

Shahjahanpur News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, बाराबंकी के युवक की मौत

Fri, 17 Mar 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Car collided with sugarcane laden tractor-trolley, youth of Barabanki died
खुटार (शाहजहांपुर)। पूर्णागिरि धाम जा रहे बाराबंकी के युवकों की कार बृहस्पतिवार रात नौ बजे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एक युवक मौत हो गई। उसके चार साथी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

बाराबंकी थाना बड्डूपुर निवासी नीरज कुमार अपने साथी गांव रमपुरवा के लव कुश वर्मा, बनारपुरवा के अतुल कुमार, हसुआपुर के रंजीत कुमार के साथ कार से माता पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे थे। कार को बाराबंकी के ही बड्डूपुर निवासी दयाशंकर वर्मा चला रहे थे। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर गांव लौहंगापुर के पास जंगल के पास सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रॉली और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 20 वर्षीय रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक सहित कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। रंजीत कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रंजीत कुमार के साथियों ने हादसे की सूचना अपने परिजनों को दी। रंजीत कुमार और अन्य घायलों के परिजन भी खुटार के लिए रवाना हो गए हैं। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ट्रैक्टर और कार को थाने ले आई है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed