{"_id":"64da7242a24a8b29cd0b89a6","slug":"car-collided-with-kanwariyas-bike-three-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-2961-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांवड़ियों की बाइक में कार ने मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांवड़ियों की बाइक में कार ने मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
कांट। शाहजहांपुर-कांट हाईवे पर ददरौल माेड़ के पास रविवार की रात कार सवार ने तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में तिलहर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी अनुराग (20), भूरे (28) और राजू (40) घायल हो गए। कांवड़ियों के साथ के युवकों ने कार चालक को रोक लिया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
भूरे, राजू व अनुराग रविवार को एक ही बाइक से फर्रुखाबाद से गंगाजल लेने गए थे। देर रात करीब एक बजे तीनों गंगाजल लेकर बाइक से गोला जा रहे थे। कांट -शाहजहांपुर हाईवे पर ददरौल मोड़ के पास कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे कावंड़ियों से भरी कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद घायल कांवड़ियों के साथ चल रहे युवकाें ने बाइक से पीछा कर कार सवारों को रोक लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। दूसरी ओर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां से तीनों को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार कस्बा जलालाबाद के रहने वाले व्यक्ति की है।