फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car collided with divider on highway overturned several times in air

Shahjahanpur News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, हवा में कई बार पलटी, लखनऊ के दंपती समेत चार घायल

Thu, 20 Mar 2025 01:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Mar 2025 01:11 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह हादसा हो गया। चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में कई बार पलटी और पेट्रोल पंप के पास जाकर गिरी। 

विज्ञापन
Car collided with divider on highway overturned several times in air
हाईवे के पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में लखनऊ के रहने वाले दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

 
हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे एक कार डिवाइडर से टकराई और कई पलटी खाते हुए दूसरी रोड किनारे संत कुमार अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास तक पहुंच गई। भीषण हादसे को देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को भिजवाया सीएचसी 
गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई थी, लेकिन सभी डरे-सहमे हुए थे। इस बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल दंपती समेत चारों लोगों को सीएचसी भेजा। उनका मोबाइल नंबर लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 91 दिन में इंसाफ: बदायूं में दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, सात वर्षीय बच्ची से की थी दरिंदगी

कार में सवार सतीश चंद्र कुरैती लखनऊ के गोमतीनगर के विभोरखंड के रहने वाले हैं। वह अपनी पत्नी आशा कुरैती, अंकित और सुरेंद्र के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। वह बुधवार देर रात घर से निकले थे। कार खुद सतीश चंद्र कुरैती चला रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें झपकी आ गई थी। इस कारण कार अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed