फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car and matador's face-to-face on Camua bridge caused jam

कैमुआ पुल पर पर कार व मैटाडोर के आमने- सामने आने से लगा जाम

Tue, 17 May 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Car and matador's face-to-face on Camua bridge caused jam
निगोही में कैमुला पुल पर जाम लगने से फंसे वाहन - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के निगोही कैमुआ पुल पर जाम लग गया। शाम चार बजे लगा जाम, सवा छह बजे के बाद खुल सका। करीब सवा दो घंटे तक जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर- पीलीभीत मार्ग के लिनोलिक से भिंड तक जाने वाले मार्ग के निगोही कस्बे के निकट कैमुआ नदी पुल पर अंग्रेजी हुकूमत में बना पुल बेहद संकरा है। पुल संकरा होने के कारण पुल से दो वाहन नहीं निकल सकते हैं। इस पुल से होकर पीलीभीत, टनकपुर, पिथौरागढ़, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, हरदोई, लखनऊ, फर्रुखाबाद, कानपुर, लखीमपुर खीरी, पलिया के लिए भारी वाहनों का आवागमन होता है। स्थानीय स्तर के कार, मैजिक, टेंपो, मेटाडोर, बाइकों का अनवरत आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन

संकरा पुल होने के कारण वन-वे की व्यवस्था कर वाहनों को निकालने से पुल पर जाम के हालात बन जाते हैं। रविवार को शाम चार बजे ड्यूटी पर लगे होमगार्ड का संकेत न मान कर शाहजहांपुर की दिशा से आया कार चालक पुल पर चला गया और बीसलपुर दिशा से तेज गति से आई मेटाडोर पुल के बीचों बीच पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वाहनों के चालक अपने-अपने पीछे न हटने की जिद्द पर अड़ गए। चालकों के बीच बहस होने लगी। कुछ ही देर में पुल के दोनों ओर जाम लग गया। भारी वाहन चालकों के प्रयास से 6:15 बजे जाम खुला है। सवा दो घंटे तक जाम लगने से बाइक सवार बमुश्किल पुल के नीचे से निकल सके। महिलाओं व बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed