{"_id":"6789602806285282cd091ce0","slug":"capitals-won-due-to-asad-ravis-batting-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-135743-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: असद-रवि की बल्लेबाजी से जीती कैपिटल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: असद-रवि की बल्लेबाजी से जीती कैपिटल्स
Fri, 17 Jan 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
निगोही में चल रही प्रीमियर लीग एनपीएल-9 में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
निगोही। निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) सीजन 9 में बृहस्पतिवार को कैपिटल्स और रॉयल्स टीम के बीच मुकाबला हुआ। असद-रवि की बल्लेबाजी के दम पर सात विकेट से कैपिटल्स की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।
कैपिटल्स के कप्तान अरशद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स की टीम ने सभी विकेट खोकर 120 रन बनाए। विनीत गुप्ता ने सर्वाधिक 27 और सौरभ ने 18 रन का योगदान दिया। कैपिटल्स के गेंदबाज शाबान ने तीन, सोहराब, रवि और असद ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीन विकेट जल्दी गिर गए। असद अंसारी और रवि श्रीवास्तव के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। दोनों ने नॉटआउट रहते हुए 78 रन जोड़े। असद ने सर्वाधिक 48 रन बनाए और रवि ने 47 रन की शानदार पारी खेली। रॉयल्स की तरफ से दीपक, अनूप और विनीत ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह कैपिटल्स ने सात विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
असद अंसारी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अप्पन सिंह और आकिब ने अंपारिंग व नूरुल हुदा ने स्कोरिंग की। इस मौके पर एनपीएल के चेयरमैन राजेश सिंह, पूर्व चेयरमैन हाफिज मोअज्जम खान, मोनू, सुधीर, कैफ अंसारी, परवेज आदि मौजूद रहे।