{"_id":"63ffa220e43d692b2907f094","slug":"cantonment-board-election-nominations-will-be-held-from-march-27-shahjahanpur-news-c-4-1-80444-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी परिषद चुनाव : 27 मार्च से होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी परिषद चुनाव : 27 मार्च से होंगे नामांकन
Thu, 02 Mar 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय छावनी परिषद शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। छावनी परिषद के 30 अप्रैल को होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक 01 मार्च से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 27 मार्च से नामांकन और स्क्रूटनी होगी। छह अप्रैल को चुनाव चिह्न दिया जाएगा।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन चार मार्च तक किए जा सकेंगे। नामांकन के नए आवेदन पर आपत्ति आमंत्रित करने के लिए सूचना छह मार्च को जारी होगी। 10 मार्च तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। कैंट बोर्ड अध्यक्ष या उनके द्वारा नॉमिनी/निर्वाचन अधिकारी द्वारा दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई 15 मार्च को होगी।
नॉमिनी/निर्वाचन अधिकारी के आदेश के विरुद्ध अपील दो दिन के अंदर करनी होगी। अपील की सुनवाई 20 मार्च तथा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 25 मार्च को किया जाएगा। इसके बाद नामांकन प्रकिया की प्रक्रिया चलेगी। छह अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटन होगा। 30 अप्रैल को मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सात वार्डों के लिए होगा मतदान
- 30 अप्रैल को सात वार्डों के लिए मतदान होगा। सभी वार्डों के लिए स्थापित पोलिंग स्टेशन सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे।
-- -- --
वार्ड संख्या और मतदान केंद्र का नाम वार्ड संख्या
वार्ड संख्या 1- तिलकराम बाल विद्या मंदिर स्कूल, मोहल्ला दिलाजाक कैंट तथा कैंट बोर्ड पंप हाउस कंपाउंड
वार्ड संख्या 2- कैंट बोर्ड मैरिज लॉन कंपाउंड, मोहल्ला आईआई बाजार
वार्ड संख्या 3- ओसीएफ इंटर कॉलेज
वार्ड संख्या 4- कैंटोंमेंट बोर्ड जूनियर हाईस्कूल
वार्ड संख्या 5- जीजीएस रोड साइड स्थित राजहंस तथा सुभाष रोड पर एनसीसी ऑफिस
वार्ड संख्या 6- फैक्टरी डबल स्टोरी में ब्लॉक ए और बी स्थित टेंट
वार्ड संख्या 7- फैक्टरी लाल बंगला के पास स्थित टेंट
-- -- -- -- -- -
महिलाओं के लिए आरक्षित हैं दो वार्ड
छावनी परिषद चुनाव में वार्ड संख्या एक, तीन, पांच और सात अनारक्षित रखा गया है। वार्ड दो को एससी-एसटी वर्ग की महिला और वार्ड चार को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड छह एससी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। ।