{"_id":"d60d335b985b052d43fcf11b45a87703","slug":"cant-chunav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुन गए कैंट बोर्ड के नए मेंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुन गए कैंट बोर्ड के नए मेंबर
शाहजहांपुर
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय बाद कैंट बोर्ड के हुए चुनाव के लिए रविवार को दिन भर मतदान चलने के बाद देर रात तक मतगणना चली। ये चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं थे। कड़ी ठंड के बावजूद जब नतीजे सामने आना शुरू हुए तो ढोल-नगाड़ों का दौर शुरू हो गया। सबसे पहले वार्ड चार का परिणाम सामने आया, जहां से गजेंद्र गंगवार दोबारा जीते हैं। दोबारा जीतने वालों में वार्ड पांच से उर्मिला भी शामिल हैं। ये चुनाव कुल छह वार्ड के लिए हुए थे, एक अन्य वार्ड नंबर सात से पहले ही अवधेश दीक्षित निर्विरोध हो गए थे, इसलिए इस वार्ड में वोट नहीं डाले गए।
यह चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था। मतगणना रिटर्निंग अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विेवेदी और कैंट बोर्ड के सीईओ ज्योति कुमार की देखरेख में हुई।
मतदान सुबह आठ से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। सभी वार्डों में बनाए गए दो-दो पोलिंग सेंटरों पर एक ही एक बूथ था। इस तरह कुल 12 बूथ बने थे। इनमें से सबसे ज्यादा जोश वार्ड चार के लिए छावनी स्कूल में बने बूथ के बाहर दिखा। वहां पर दिन भर मेले जैसा नजारा आया, अस्थायी दुकानदारों ने भी जमकर कमाई की। मतदान करने वाले वोटरों के अमिट स्याही भी लगाई गई, इससे फर्जी वोट पड़ने पर काफी हद तक अंकुश रहा।
यह रही नई ब्रिगेड
वार्ड विजयी/ वोट मिले दूसरे स्थान पर रहे/ वोट मिले
विज्ञापन
एक निशांत यादव -304 पुत्तू लाल- 275
दो मुकेश- 456 अनिल भारती-427
तीन नीलम- 435 सुनीता-189
चार गजेंद्र गंगवार-722 दिलीप कुमार-487
पांच उर्मिला - 577 मोहम्मद सरताज खां-404
छह रेखा-352 माधुरी देवी राना-343
वार्ड एक हर मामले में रहा नंबर वन
वार्ड एक पहले से सबसे ज्यादा चर्चा में था। दो प्रत्याशियों निशांत यादव और दीपक सक्सेना के बीच पिछले कई दिनों से तनातनी के कारण इस वार्ड को संवेदनशील घोषित किया गया था। इस वजह से इस वार्ड के दोनों बूथ पर अतिरिक्त फोर्स लगाया गया था। मतदान के समय भी इस वार्ड के दोनों बूथों पर सबसे ज्यादा शोरशराबा रहा। इन्हीं दोनों प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कई बार भिड़े। इस वार्ड में दीपक सक्सेना चौथे स्थान पर रहे।
वाहनों से ढोए गए मतदाता
कैंट बोर्ड के चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन हुआ। प्रत्याशियों ने अपने पक्ष के मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए छोटे हाथी जैसे यूटिलिटी वाहन लगा दिए थे। बाकायदा इन वाहनों पर प्रत्याशियों ने अपने पोस्टर लगा रखे थे। इन वाहनों को कहीं रोका भी नहीं गया। प्रत्याशियों ने बूथों के आसपास चाय बंटवाई, इसके लिए बाकायदा स्टाल भी लगवाए थे। उनके समर्थक वोटरों को बुला-बुलाकर चाय पिलाते रहे।
मतदाताओं में रहा खूब उत्साह
कड़ाके की ठंड के बावजूद मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा। शुरुआती चार घंटे में ही 12 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हो गया था। यही नहीं, चलने-फिरने से लाचार लोग भी इस चुनावी समर का हिस्सा बने। ओसीएफ से रिटायर जकी अहमद अपने बेेटे का सहारा लेकर छड़ी के बूते बूथ पर पहुंचे। महिला वोटर भी घर के कामकाज निपटाने से पहले ही बूथ पर लाइन में आकर खड़ी हो गई थीं। वार्ड एक में 1313, दो में 1118, तीन में 905, चार 1228, पांच में 1012 और वार्ड छह में 935 वोट पड़े।