{"_id":"5e10e1828ebc3e87ea507110","slug":"cane-mill-farmers-protest-shahjahanpur-news-bly390733361","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां चीनी मिल फिर बंद, गुस्साए किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां चीनी मिल फिर बंद, गुस्साए किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। पुवायां किसान सहकारी चीनी मिल के आए दिन बंद होने से किसान परेशान हैं। शनिवार को पुवायां चीनी मिल फिर बंद हो गई। इससे किसानों में गुस्सा भड़क गया। गुस्साए किसानों ने शाम को मिल परिसर में एकजुट होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल में 10 नवंबर को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने वर्तमान पेराई सत्र का शुभारंभ किया था। 14 नवंबर से पेराई कार्य शुरू किया गया। इस बार नौ करोड़ की लागत से मिल का अपग्रेडेशन कार्य हुआ, जिसके बावजूद मिल ठीक से नहीं चल पा रही है। डेढ़ माह से चल रहे पेराई कार्य में मिल कई बार बंद हो चुकी है। आए दिन मिल बंद होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार की सुबह मिल में तकनीकी खराबी होने के कारण पेराई कार्य बंद हो गया। किसानों का आरोप था कि मिल प्रबंधन के साथ ही अधिकारी भी किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझ रहे हैं। किसान मिल के जीएम को मौके पर बुलाकर वार्ता करना चाह रहे थे, लेकिन रात नौ बजे तक जीएम किसानों के बीच नहीं पहुंच सके थे।
मिल की मशीनरी में एक सॉफ्ट खराब हो गई थी। दोपहर से पेराई कार्य बंद हुआ है। इसीलिए किसानों को दिक्कत हो गई। रात में 11 बजे तक पेराई कार्य शुरू हो जाएगा।
- कमल रस्तोगी जीएम, किसान सहकारी चीनी मिल पुवायां
विज्ञापन
मिल की मशीनरी में एक सॉफ्ट खराब हो गई थी। दोपहर से पेराई कार्य बंद हुआ है। इसीलिए किसानों को दिक्कत हो गई। रात में 11 बजे तक पेराई कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
- कमल रस्तोगी जीएम, किसान सहकारी चीनी मिल पुवायां