{"_id":"6963ee44fd75410ccc01756c","slug":"candidates-will-have-to-wait-for-the-ecce-educator-recruitment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-162721-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के लिए करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के लिए करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर के 160 पदों की भर्ती प्रक्रिया तेजी नहीं पकड़ पा रही है। बीएसए कार्यालय से अब तक फर्म ही चयनित नहीं हो पाई है। इसके चलते एजुकेटर भर्ती के लिए आवेदन शुरू नहीं हो पाए हैं।
जिले में ईसीसीई एजुकेटर पदों के लिए दो बार भर्ती निकाली गई। 168 पदों के लिए पूर्व में निकली भर्ती की सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद धांधली के आरोप लगने पर हंगामे के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। यह भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी है। वहीं, 160 पदों पर नई भर्ती निकाली गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन होना है।
विभाग ने आवेदन मांगे हैं। 300 फर्मों ने आवेदन किया है। उनके अभिलेख चेक किए गए हैं, साथ ही उन्हें 48 घंटे का समय दिया है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए संस्था को ही चुना जाएगा।