फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Candidates of first merit list will be able to take admission in ITI till 19th

Shahjahanpur News: पहली मेरिट सूची के अभ्यर्थी 19 तक ले सकेंगे आईटीआई में प्रवेश

Sat, 17 Aug 2024 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Candidates of first merit list will be able to take admission in ITI till 19th
रोजा ​​स्थित राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की ​खिड़की पर लगी अभ्य​र्थियों
शाहजहांपुर। राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहली मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थी अब 19 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रवेश के लिए उमड़े।
विज्ञापन


रोजा स्थित राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ही अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। परिसर में बनाए गए काउंटरों पर जाकर अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन पत्र व प्रमाण पत्रों को जमा किया। यह प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। इसी तरह से जलालाबाद, पुवायां, तिलहर स्थित आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। इनमें पूर्व से संचालित व्यवसायों के साथ ही टाटा परियोजना के तहत शुरू होने वाले ट्रेड में भी प्रथम मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों के प्रवेश हो रहे हैं।
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई शाहजहांपुर के प्रधानाचार्या नागेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम मेरिट सूची जारी होने के बाद प्रवेश के लिए 16 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित थी। इसको आगे बढ़ाकर 19 अगस्त कर दिया गया है ताकि सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि प्रथम मेरिट सूची में राजकीय आईटीआई के 1337 तथा निजी आईटीआई के 670 अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें से अब तक 604 अभ्यर्थियों ने राजकीय आईटीआई तथा 37 ने निजी में प्रवेश लिया है।


---------

काॅलेजों में उपलब्ध सीटें

- रोजा स्थित राजकीय आईटीआई शाहजहांपुर में पूर्व से संचालित 492 सीटें हैं। यहां टाटा परियोजना के तहत तीन नई ट्रेड में 128 सीटें बढ़ी हैं।

-जलालाबाद राजकीय आईटीआई में पहले से कुल 396 सीट हैं। अब टाटा परियोजना में निर्मित कार्यशाला में तीन नवीन ट्रेड की 108 सीटें शामिल हो गईं हैं।

- राजकीय आईटीआई पुवायां में 396 तथा नौ निजी आईटीआई में कुल मिलाकर करीब 932 सीट हैं।

- तिलहर में नवनिर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित किया जाएगा। यहां 12 ट्रेड में पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed