फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Candidates occupy sleeper and AC bogies

Shahjahanpur News: स्लीपर और एसी बोगी पर अभ्यर्थियों का कब्जा

Mon, 08 Sep 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Candidates occupy sleeper and AC bogies
कोलकाता एक्सप्रेस की एसी बोगी में सवार होने को मशक्कत करते अभ्यर्थी। संवाद
शाहजहांपुर। प्रथम पाली की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) समाप्त होने के बाद रविवार दिन में रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ ने ट्रेनों की स्लीपर और एसी बोगियों तक पर कब्जा कर लिया। बोगियों का गेट नहीं खुलने पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी भी जताई। जीआरपी-आरपीएफ ने किसी तरह उन्हें सवार कराकर रवाना किया।
विज्ञापन


दोपहर में त्रिवेणी एक्सप्रेस लाइन नंबर एक पर आई। इस ट्रेन की जनरल व स्लीपर बोगियों में अधिकतर अभ्यर्थी सवार हो गए। दो मिनट के स्टाॅपेज के स्थान पर ट्रेन को 11 मिनट तक रोके रखा गया, जिससे अधिक अभ्यर्थी सवार हो सकें। इन अभ्यर्थियों के जाने के बाद स्टेशन पर सन्नाटा हो गया।
विज्ञापन

दस मिनट के अंतराल में फिर से प्लेटफॉर्म भर गए। 2:05 बजे 13152 कोलकाता एक्सप्रेस आई तो अभ्यर्थियों ने सवार होने की जद्दोजहद शुरू की। पहले से भरी ट्रेन के एसी कोच की बोगी लॉक थी। ट्रेन से उतरने वाले अभ्यर्थियों के लिए बोगी खोलने पर अभ्यर्थियों ने सवार होना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ बोगी नहीं खुलीं होने के चलते नाराजगी जताई। तब आरपीएफ और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर बोगी के गेट खुलवाकर अभ्यर्थियों को सवार कराया। ट्रेन चलने से पहले ही ब्लॉक शुरू कर दिया। ट्रेन के ब्लॉक में फंसने की आशंका के चलते स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने मेमो के जरिये ट्रेन को पास कराया। सीएमआई एसके ठाकुर भी एनाउंस करते रहे। इस बीच ट्रेन 16 मिनट तक खड़ी रही।

कोलकाता एक्सप्रेस की एसी बोगी में सवार होने को मशक्कत करते अभ्यर्थी। संवाद

कोलकाता एक्सप्रेस की एसी बोगी में सवार होने को मशक्कत करते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed