फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Candidates are taught to follow the text of the Code of Conduct

उम्मीदवारों को आचार संहिता के पालन का पढ़ाया पाठ

Tue, 24 Nov 2015 11:31 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 24 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Candidates are taught to follow the text of the Code of Conduct
डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने मंगलवार को सदर तहसील के विकास खंड भावलखेड़ा, कांट, ददरौल और मदनापुर का दौरा करके प्रधानी तथा ग्राम पंचायतों की वार्ड मेंबरी का चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों के साथ थाना परिसरों में बैठकें कीं। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग से लागू आचार संहिता के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराते हुए उनका पालन करने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांवों में लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने अपना सूचना तंत्र भी सक्रिय कर दिया है। इसलिए जो भी व्यक्ति गलत तरीके से वोट लेने अथवा स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान में बाधा डालनेकी कोशिश करेंगे, उनकी सूचना प्रशासन को तत्काल मिलेेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जाति, धर्म, संप्रदाय के आधार पर वोट मांगते पाए जाने पर प्रत्याशी को सामाजिक वैमनस्य फैलाने का दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी बबलू कुमार ने कहा कि प्रधानी के चुनाव में आपसी प्रतिस्पर्धा अधिक होती है। लोग चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर पार्टीबंदी करने लगते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के लिए कोई भी गलत हथकंडे अपनाए जाने की सूचना मिलने पर दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि गांव-गांव में खुफिया तंत्र सक्रिय करके अवांक्षित और खुराफाती तत्वों को सूचीबद्ध करके उन्हें सर्विलांस पर ले लिया गया है। मतदान के दिन इतनी फोर्स रहेगी कि किसी भी गड़बड़ी की सूचना पर पांच मिनट के भीतर पुलिस टीम मौके पर पहुंच जाएगी। एसपी ने कहा कि सभी प्रत्याशियों, उनके प्रस्तावकों, एजेंटों सहित दस-दस लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed