{"_id":"6a29b4c7124663a1cf012948","slug":"candidate-and-companion-beaten-on-train-while-returning-from-exam-attempt-made-to-snatch-mobile-and-throw-them-out-of-the-coach-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-175775-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थी और साथी को ट्रेन में पीटा...मोबाइल छीनने व बोगी से फेंकने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थी और साथी को ट्रेन में पीटा...मोबाइल छीनने व बोगी से फेंकने की कोशिश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रयागराज से परीक्षा देकर लौट रहे अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव अंधुई निवासी पवन गुप्ता का ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि खुद को विकास भवन के कर्मचारी बताने वाले यात्रियों ने मारपीट की और मोबाइल छीनने और चलती ट्रेन से फेंकने की कोशिश की। उनकी तहरीर पर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आठ जून को पवन अपने साथी अमित के साथ प्रयागराज से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबी) की परीक्षा देकर लौट रहे थे। वह 14307 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर एस-2 की सीट नंबर 69 और 70 पर सवार थे। हरदोई स्टेशन से ट्रेन गुजरने के बाद बोगी में दस से 12 लोगों का समूह आया। वे खुद को विकास भवन के कर्मचारी बता रहे थे।
दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वे लोग सीट छोड़ने का दबाव बनाने लगे। रिजर्व सीट छोड़ने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। उनके साथी अमित ने विरोध किया तो उनमें से पांच से छह लोग मारपीट पर उतारू हो गए। जब पवन ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। मोबाइल छीनने की कोशिश करने के साथ ही जान से मारने की नीयत से चलती ट्रेन से फेंकने की कोशिश की।
विज्ञापन
शोर-शराबा होने पर बोगी के अन्य लोगों ने किसी तरह बचाया। उसके बावजूद आरोपियों ने शाहजहांपुर स्टेशन आने तक कई बार हमला किया। इससे पवन और अमित को काफी चोटें आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जीआरपी इंस्पेक्टर रामांकर यादव के अनुसार, सीट को लेकर हरदोई में विवाद हुआ है। यहां शून्य पर एफआईआर दर्ज कर हरदोई थाने को मामला ट्रांसफर किया जा रहा है।