फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Camp held for the second consecutive day in Kamalnainpur; 135 patients examined

Shahjahanpur News: कमलनैनपुर में दूसरे दिन भी लगा शिविर, 135 मरीजों का परीक्षण

Fri, 16 Oct 2026 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Camp held for the second consecutive day in Kamalnainpur; 135 patients examined
कांट के वार्ड नंबर तीन में कूड़े को हटाकर कराई गई फॉगिंग। संवाद
कांट। कमलनैनपुर के वार्ड संख्या तीन और 14 में बुखार के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें 135 मरीजों का परीक्षण किया गया, जबकि 20 लोगों के खून के नमूने लेकर जांच की गई। टीम ने मरीजों को दवाएं भी वितरित कीं।
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्साधिकारी इरफान ने बताया कि क्षेत्र में बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार कैंप लगाकर मरीजों की जांच कर रही हैं। शिविरों में मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड की जांच भी की जा रही है। साथ ही लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई रखने की अपील की।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत की ओर से भी बचाव के प्रयास शुरू किए गए हैं। अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि सफाई कर्मचारियों से दूसरे तालाब की सफाई कराने के बाद फॉगिंग कराई गई है। नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में मोहल्लेवार फॉगिंग कराई जाएगी, जिससे मच्छरों के प्रकोप को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed