फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   came less in banks, people spent 2000 notes in the market

Shahjahanpur News: बैंकों में कम आए... लोगों ने 2000 के नोट बाजार में खपाए

Wed, 24 May 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 24 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
came less in banks, people spent 2000 notes in the market
टॉउनहॉल स्थित एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़।संवाद
शाहजहांपुर। जिले की सभी बैंक शाखाओं में दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। लोग बैंकोंं में रुपये जमा करने या बदलने के स्थान पर लेन-देन और खरीदारी में खपाने पर ज्यादा यकीन कर रहे हैं। अभी तक बाजार से गायब रहा दो हजार का नोट अब खूब दिख रहा है। हालांकि छोटे दुकानदार इसे लेने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 2000 के नोट बैंकों में जमा और बदले जाने की जगह बाजार में खरीदारी और लेनदेन में अधिक खपाए जा रहे है। अधिकांश लोग सोना-चांदी, पेट्रोल, डीजल तथा शराब खरीदने के लिए 2000 के नोट लेकर पहुंच रहे हैं। इसका असर यह हुआ है कि बाजार में सोना वास्तविक कीमत से अधिक में बेचा जा रहा है, तो शराब विक्रेता भी मौके का फायदा उठाने से नहीं चूक रहे हैं। मंगलवार को बैंक शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह ही भीड़भाड़ रही। इसके उलट बाजार में लोग 2000 रुपये के नोट खपाते अधिक नजर आए।
विज्ञापन

--------
सराफा बाजार में खूब आ रहे 2000 के नोट
सोना-चांदी खरीदने के लिए लोग 2000 रुपये के नोट लेकर आ रहे है। यहां पर सोने के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं है। सोना 63 हजार रुपये का 10 ग्राम और चांदी 75000 रुपये किग्रा का रेट चल रहा है। बड़े शहरों में रेट बढ़ाकर बिक्री हो रही है। - विनीत गुप्ता, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए 2000 के नोट लेकर आने वालों की संख्या बढ़ी है। चलन में बंद किए जाने की घोषणा से पहले एकाध ही 2000 का नोट आता था। किसी को नोट लेने से मना नहीं किया जा रहा है। फिलहाल नोट चलन में है। - राघवेंद्र सिंह, पंप संचालक
-----
बैंक शाखाओं में बदले, जमा किए गए नोट
मंगलवार सुबह 10:00 बजे बैंक शाखाएं खुलीं तब एसबीआई की टाउनहाल शाखा में इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचे। दोपहर 12:00 बजे खाताधारकों की संख्या बढ़ी। इनमें कुछ लोग 2000 के नोट जमा करने पहुंचे। बैंक शाखा में पहले से संचालित काउंटर पर जाकर खाताधारकों ने अपने खातों में नोट जमा कराए। इसी तरह बीओबी की गोविंदगंज शाखा में भी लोग 2000 के नोट लेकर पहुंचे और अपने खातों में जमा कराए। इससे पहले रजिस्टर में नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर तथा नोटों की संख्या अंकित कराई गई। एचडीएफसी बैंक की टाउनहाल शाखा में भी तमाम लोग नोट जमा करते दिखाई दिए। बैंकों के कर्मचारियों की मुताबिक, नोट बदलने वालों की संख्या कम रही। मंगलवार को किसी भी बैंक शाखा में स्पेशल काउंटर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। बैंक अधिकारी नोट बदलने और जमा होने की जानकारी देने से बचते रहे।
-----
एसबीआई की टाउनहाल शाखा में खाता है, इसमें 2000 के नोट जमा किए हैं। मेरे पास चार नोट थे। नोट जमा करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है। - रूपाली, बैंक ग्राहक
----
2000 के दो नोट जमा किए है जोकि स्टांप बेचने पर आए थे। नोट जमा किए जाने में कोई दिक्क्त का सामना नहीं करना पड़ा। आसानी से रुपये जमा हो रहे हैं। - सुरेश सक्सेना, बैंक ग्राहक
-----
दो हजार रुपये के नोट का चलन बंद किए जाने के लिए सरकार ने जो फैसला लिया है, वह ठीक है। मैंने बीओबी की गोविंदगंज शाखा में 2000 रुपये के 11 नोट जमा किए। - कौशलेंद्र कुमार, बैंक ग्राहक
-----
ईंट भट्ठा का संचालक हूं, ग्राहकों के द्वारा 2000 के नोट दिए गए थे। इन्हें बैंक में जमा करवाया। दो लाख 12 हजार रुपये मूल्य के नोट थे। - अजय कुमार, बैंक ग्राहक

-----
बैंकों शाखाओं में 2000 के नोट जमा और बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसी भी बैंक में जाकर नोट बदले जा सकते हैं, सिर्फ 20 हजार रुपये तक ही बदल सकेंगे। बैंक खाते में जमा करने की कोई सीमा नहीं रखी गई है। मंगलवार को बैंक शाखाओं में कितने नोट जमा किए गए तथा बदली हुई है, इसकी जानकारी सार्वजनिक न करने के निर्देश आरबीआई से प्राप्त हुए हैं। - दीपक चंद्रा, अग्रणी बैंक प्रबंधक, बीओबी

टॉउनहॉल स्थित एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़।संवाद

टॉउनहॉल स्थित एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़।संवाद

टॉउनहॉल स्थित एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़।संवाद

टॉउनहॉल स्थित एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़।संवाद

टॉउनहॉल स्थित एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़।संवाद

टॉउनहॉल स्थित एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़।संवाद

टॉउनहॉल स्थित एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़।संवाद

टॉउनहॉल स्थित एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़।संवाद

टॉउनहॉल स्थित एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़।संवाद

टॉउनहॉल स्थित एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed