फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cadets learnt discipline

कैडेट्स को पढ़ाया  अनुशासन का पाठ

Wed, 31 Aug 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 31 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
25वीं यूपी बटालियन में यूपी डायरेक्ट्रेट का संयुक्त प्रशिक्षण कैंप शुरू हो गया। बुधवार को कैंप कमांडेंट कीर्तिचक्र मेजर सुशील कुमार सिंह ने कैडेट्स को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए शिविर में ईमानदारी से प्रशिक्षण लेने का संदेश दिया। 
विज्ञापन

शिविर में यूपी डायरेक्ट्रेट के अंतर्गत लखनऊ, वाराणसी, झांसी, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, इलाहाबाद, कानपुर, अलीगढ़, गोरखपुर आदि ग्रुपों के लगभग 300 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। इन्हें थल सेना कैंप के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण से पूर्व सीओ कीर्तिचक्र मेजर सिंह ने कहा कि आज के प्रतियोगी वातावरण में युवाओं को ऊर्जावान रहने की बहुत जरूरत है। स्वयं के प्रति सजग, कर्तव्य परायण, अनुशासित, चरित्रवान, धैर्यशील बनकर हम कोई भी कामयाबी को आसानी से हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

सूबेदार मेजर भरत सिंह ने एनसीसी का महत्व समझाते हुए कहा कि जिनको भारतीय सेना का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण मिल रहा है, वह बहुत भाग्यशाली हैं। इसके पश्चात शुरू हुए प्रशिक्षण में सबसे पहले गर्ल्स कैडेट़्स को मैप रीडिंग का महत्व बताते हुए उसकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में लेफ्टिनेंट कर्नल एचसी पांडेय, मेजर एनयू खान, लेफ्टिनेंट जेपी सिंह, लेफ्टिनेंट मो. अयूब, सूबेदार बल्देव सिंह, वीएचएम राजू राय आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed