फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cadets have a crucial role to play in taking the nation forward

Shahjahanpur News: ‘राष्ट्र को आगे ले जाने में कैडेटों को निभानी है अहम भूमिका’

Fri, 19 Jun 2026 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cadets have a crucial role to play in taking the nation forward
जवाहर नवोदय स्कूल में ​शिविर में उप​स्थित कैडेट। स्रोत: एनसीसी
शाहजहांपुर। बरेली एनसीसी ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर अमित उनियाल ने कहा कि शिविर में कैडेट के लिए नई चीजें सीखने का एक अच्छा अवसर है। कैडेट देश का भविष्य हैं और उन्हें राष्ट्र को आगे ले जाने में एक अहम भूमिका निभानी है। एनसीसी कैडेट के जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

वह जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी कैंप के पांचवें दिन निरीक्षण के बाद कैडेटों को संबोधित कर रहे थे। शुक्रवार को पहुंचे ब्रिगेडियर अमित उनियाल का कैंप कमांडेंट कर्नल संग्राम सिंह चीमा और सूबेदार मेजर सुनील सिंह रावत ने स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने जेसीओ, एएनओ, केयरटेकर व सिविल स्टाफ से मुलाकात की। एनसीसी कैडेट ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा ने कैंप की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सूबेदार मेजर सुनील सिंह रावत, सूबेदार गुलशन सिंह, सूबेदार दलविंदर सिंह, सूबेदार जतविंदर सिंह, सूबेदार अरविंद कुमार, हवलदार पठान, हवलदार शांतनु का सहयोग रहा।

जवाहर नवोदय स्कूल में शिविर में उपस्थित कैडेट। स्रोत: एनसीसी

जवाहर नवोदय स्कूल में शिविर में उपस्थित कैडेट। स्रोत: एनसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed