फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   By running a campaign, collect 26 samples including Khoya and send them to the laboratory.

Shahjahanpur News: अभियान चलाकर खोया समेत 26 नमूने भरकर प्रयोगशाला भेजे

Fri, 11 Oct 2024 04:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 11 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
By running a campaign, collect 26 samples including Khoya and send them to the laboratory.
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सहायक आयुक्त (खाद्य) चंद्रशेखर मिश्र के निर्देशन में खोया समेत खाद्य पदार्थों के कुल 26 नमूने भरे गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि लगभग चार कुंटल खोया पिकअप वाहन में पकड़ा गया। खोया के तीन नमूने भरे गए। दो कुंटल मिलावटी खोया नष्ट कराया गया। इनके अलावा अभियान के दौरान कुट्टू के आटा के चार, सरसों के तेल का एक, मखाने का एक, लस्सी का एक, मूंगफली दाना के दो, खोया के तीन, सिंघाड़े के आटा के तीन, मिश्रित दूध के तीन नमूने लिए गए। इसके अलावा सौंफ, एडीबल फैट, मुनक्का, छुआरा, साबूदाना, लाल मिर्च पाउडर और क्रीम का एक नमूना भी लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed