फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   By offering Arghya to the rising sun, the devotees broke the fast of 36 hours.

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला 36 घंटे का व्रत

Tue, 01 Nov 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
By offering Arghya to the rising sun, the devotees broke the fast of 36 hours.
शाहजहांपुर। छठ महापर्व के चौथे दिन सोमवार को उदय होते भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठ मैया को भोग लगाकर पूजा की गई। महिलाओं ने छठ मैया से पति और पुत्रों की दीर्घायु की कामना की। व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का उपवास तोड़ा। इसके साथ ही ठेकुआ व फल का प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

सोमवार तड़के ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का नदी के घाट व जलाशयों पर पहुुंचना शुरू हो गया था। हल्की ठंड के बीच गाजे-बाजे के साथ सिर पर बांस की टोकरी में फल, ठेकुआ, मूली, शकरकंद, पकवान, गन्ना आदि लेकर निर्जला व्रत रखने वालीं महिलाएं पहुंचने लगीं। जैसे ही सूरज की लालिमा दिखाई पड़ी, अर्घ्य दिया गया। शहर में खन्नौत व गर्रा नदी के घाटों पर भारी भीड़ जुटी। लोदीपुर घाट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। गर्रा नदी के घाट पर भी बड़ी संख्या में लोग जुटे। इनके अलावा कृभको तथा रोजा पॉवर टाउनशिप में कृत्रिम जलाशयों के किनारे एकत्रित होकर पूजा की गई। अर्घ्य देने के साथ ही महिलाओं द्वारा लोकगीत गाए गए।
विज्ञापन

खुटार। कस्बे में कुछ परिवारों ने छठ पर्व धूमधाम से मनाया। सोमवार को सामूहिक रूप से छठ पर्व मनाने के दौरान छठ मैया के पारंपरिक लोकगीत और भजन गाए गए। व्रत पूरा होने पर पिंकी सिंह, इंदु सिंह, रामवती सिंह, मुन्नी सिंह, संजू सिंह, अवधेश सिंह आदि ने प्रसाद वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लोदीपुर घाट पर लगा मेला
पूर्वांचल महासभा की ओर से लोदीपुर स्थित खन्नौत नदी के घाट पर छठ पूजा तथा मेला का आयोजन किया गया था। महासभा की ओर से घाट पर पूजा आदि के लिए व्यवस्था कराई गई थी। बच्चों के लिए झूले लगाए गए थे, जिनका उन्होंने खूब आनंद लिया। रविवार शाम से लेकर सोमवार दोपहर तक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्वांचल महासभा के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
वित्त मंत्री ने घाट पर पहुंचकर छठ की दी बधाई
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सोमवार को सुबह लोदीपुर स्थित खन्नौत नदी के घाट पर पहुंचे। उन्होंने घाट पर उमड़े लोगों को लोक आस्था के पर्व छठ की बधाई दी। इस मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, पूर्वांचल महासभा के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

सेल्फी प्वाइंट पर उमड़ी भीड़
लोदीपुर स्थित खन्नौत नदी के घाट पर नगर निगम की ओर से स्वच्छता को विशेष मुहिम चलाई गई। घाट पर बनाए गए प्वाइंट पर सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। इस मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, डीपीएम सैफ सिद्दीकी, सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed