शाहजहांपुर। उस्मानबाग चौकी स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के आयोजन से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर क्षेत्र की गलियों में भ्रमण करते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंची। लोगों ने यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। पंडित डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि भागवत कथा के श्रवण करने से जीव के समस्त पापों का विनाश हो जाता है।
श्रीमद्भागवत पुराण के पाठ, श्रवण और पूजन से व्यक्ति पापों से मुक्त होता है। मोक्ष और विभिन्न प्रकार के भोगों की प्राप्ति होती है। पितृ प्रसन्न होते हैं। कलश यात्रा में अमृता, रीमा, मधु, डिंपल, किरण, छाया, जया, रीना, करिश्मा, नेहा आदि महिलाएं शामिल रहीं। संवाद