{"_id":"69c27eeb5682dd2b8a00dbc6","slug":"bustle-returns-to-madrasas-after-40-days-academic-session-begins-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168813-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 40 दिनों के बाद मदरसों में लौटेगी रौनक, शिक्षा सत्र आज से शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 40 दिनों के बाद मदरसों में लौटेगी रौनक, शिक्षा सत्र आज से शुरू होगा
विज्ञापन
मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में पेंटिंग करता पेंटर। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : Archive
शाहजहांपुर। मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मदरसों में 40 दिन के बाद बुधवार से रौनक लौट आएगी। शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही बच्चों से मदरसे गुलजार होंगे। नए प्रवेश भी प्रारंभ हाेंगे।
जिले में पांच सहायता प्राप्त मदरसे व 145 मान्यता प्राप्त मदरसों का संचालन होता है। गत वर्ष इन मदरसों में लगभग दस हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इस बार गत वर्ष से ज्यादा बच्चों को प्रवेश दिलाने की तैयारी है। वार्षिक परीक्षा के बाद मदरसों में 40 दिन का अवकाश रहा।
इस अवधि में रमजान भी रहा। अब मदरसों के खुलने का समय आ गया है। बुधवार से मदरसों के दरवाजे बच्चों के लिए खोल दिए जाएंगे। बच्चों के आने से पहले ही मदरसों में पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। वहां धुलाई और सफाई के साथ ही रंग-रोगन भी कराया गया।
विज्ञापन
--
दीन के साथ दुनियावी तालीम देने की तैयारी
शहर के प्रतिष्ठित संस्था मदरसा नुरूल हुदा बिजलीपुरा में नए शैक्षिक सत्र को लेकर तैयारी पूरी की गईं। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने बताया कि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से एनसीईआरटी के पैटर्न पर पढ़ाई कराई जाएगी। बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की भी बेहतर शिक्षा प्रदान की जाएगी, ताकि वे प्रतिस्पर्धात्मक युग में आगे बढ़ सकें।