फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Businessmen meet IT officials for GST

जीएसटी विसंगतियों पर व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

Wed, 04 Oct 2017 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
Businessmen meet IT officials for GST
जीएसटी - फोटो : Amar Ujala
जीएसटी की विसंगतियों को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट से जुड़े व्यापारी बुधवार को वाणिज्य कर कार्यालय में अधिकारियों से मिले। व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन देकर जीएसटी की खामियों के संबंध में बिंदुवार वार्ता की और कई सुझाव दिए। वाणिज्य कर उपायुक्त रमेश कुमार सिंह वैस ने उन्हें आश्वस्त किया कि जीएसटी की आड़ में किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए संगठन के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने अगस्त के फॉर्म-3बी भरने में व्यापारियों को आ रही दिक्कतों का हवाला देते हुए ऐसी सरलीकृत प्रक्रिया अपनाए जाने पर जोर दिया, जिसे पूर्ण करने में व्यापारियों को कोई असुविधा न हो। व्यापारी नेता बाथम ने साइकिल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि कई ट्रेड में विभिन्न उत्पादों के असमान टैक्स स्लैब को कारोबारियों के लिए बड़ी मुसीबत बताते हुए टैक्स में समानता लाने की मांग की। डिप्टी कमिश्नर वैस ने फॉर्म-3बी भरने में होने वाली असुविधाओं का ब्यौरा लेते हुए फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई और फॉर्म अनिवार्य रूप से भरकर जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी में विभिन्न ट्रेड के टैक्स स्लैब शासन ने तय किए हैं और उनमें संशोधन सरकार के स्तर से संभव होगा, लेकिन जीएसटी को लेकर व्यापारियों को अन्य कोई समस्या होने पर विभाग उनके निराकरण को तत्पर रहेगा। वार्ता में विभाग की ओर से वाणिज्य कर अधिकारी संतोष कुमार, विजय कुमार, अनंत राम, विशाल सिंह और अजीत कुमार सिंह तथा व्यापारी नारायण दास अग्रवाल, अरुण शर्मा, सुरेंद्र सेठ, पंकज टंडन, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed