{"_id":"64375c20d792a5137709b934","slug":"businessmen-beat-the-manager-of-the-transport-company-to-death-in-shahjahanpur-2023-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के मैनेजर की हत्या: शाहजहांपुर में कारोबारियों ने गोदाम में बांधकर की बर्बरता, छह आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी के मैनेजर की हत्या: शाहजहांपुर में कारोबारियों ने गोदाम में बांधकर की बर्बरता, छह आरोपी हिरासत में
Thu, 13 Apr 2023 07:10 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:10 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चोरी के शक में कारोबारियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोदाम में मैनेजर को पोल से बांधकर पीटा था
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम जौहरी (32) की गोदाम में बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिवम को गोदाम में बांधकर डंडे से पीटा जा रहा है। थाना सदर बाजार पुलिस ने शिवम के पिता की तहरीर पर व्यापारी नेता नीरज गुप्ता और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्टर समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज में रहने वाले अधीश जौहरी के मुताबिक उनका बेटा शिवम जौहरी शाहजहांपुर सूरी ट्रांसपोर्ट में सात साल से मैनेजर था। मंगलवार शाम को उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक युवक ने लावारिस दर्शाते हुए भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शाम को ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी बलराम ने उन्हें शिवम को करंट लगने की सूचना दी। बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। वह परिवार वालों के साथ वहां पहुंचे तो मोर्चरी में शव रखा मिला। शिवम के सिर के साथ ही शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे।
व्यापारी नेता भी नामजद
इस मामले में पिता ने रात में ही कन्हैया हौजरी के मालिक एवं व्यापारी नेता नीरज गुप्ता और ट्रांसपोर्टर बंकिम सूरी समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस पर बुधवार दोपहर पुलिस ने व्यापारी नेता नीरज गुप्ता, ट्रांसपोर्टर बंकिम सूरी, कुनाल अरोरा, शिवम गुप्ता, नीरज गुप्ता के एकाउंटेंट, केशव व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने बंकिम सूरी समेत छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।एसपी एस. आनंद ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।