फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   business

आतिशबाजी विक्रेताओं को दुकानें लगाने की सशर्त अनुमति

Fri, 18 Oct 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
business
शाहजहांपुर। दिवाली के मौके पर आतिशबाजी विक्रेताओं को प्रशासन ने ओसीएफ ग्राउंड पर तीन दिन तक आतिशबाजी की दुकानेें लगाने की सशर्त अनुमति दी है। सिटी मजिस्ट्रेट वनिता सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के नवीन सभागार आतिशबाजी विक्रेताओं के साथ बैठक करके उन्हें निर्देश दिए कि बिजली और आग से सुरक्षा की दृष्टि से सभी नियमों का पालन करके उनके अनुरूप व्यवस्थाएं करें। उन्होंने कहा कि धनतेरस से दिवाली तक अस्थायी दुकानें लगेंगी, लेकिन दिवाली के दिन रात 10 बजे तक हर हाल में ओसीएफ ग्राउंड खाली करना होगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि ओसीएफ के मैदान पर अस्थायी दुकानों पर सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक आतिशबाजी बेचने की अनुमति दी गई है। विक्रेता दो दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर का फासला रखें। साथ ही दुकान के पास पानी से भरे ड्रम और बालू भी अनिवार्य रूप से रखें। प्रयास यह होना चाहिए कि बच्चे ज्यादा देर तक दुकानों के पास नहीं रहें और वहां लाइटिंग मेें हैलोजन, माचिस, लाइटर आदि का इस्तेमाल नहीं करें। उन्होंने आतिशबाजी मार्केट की पार्किंग दुकानों से दूर बनाकर दुकानदारों को वहां अपने कर्मचारी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अजीजगंज क्षेत्र के आतिशबाजी विक्रेताओं ने अपने क्षेत्र में अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति मांगी। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मुमुक्षु आश्रम के एक शिक्षण संस्थान का ग्राउंड दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वहां के प्रधानाचार्य ने संस्था का काफी सामान रखा होने की जानकारी दी है। दुकानदारों ने स्कूल का सामान अपने स्तर से सुरक्षित स्थान पर रखने और दुकानें हटने पर यथास्थान रखवाने का प्रस्ताव दिया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रधानाचार्य को उनका प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। बैठक में तमाम विक्रेताओं समेत नगर निगम और अग्रिशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed