फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Business closed in protest against GST

जीएसटी के विरोध में बंद रहा कारोबार

Sat, 01 Jul 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 01 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Business closed in protest against GST
‌विरोध - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
रात 12 बजे से लागू होने वाले जीएसटी के विरोध में देशव्यापी बंदी काफी हद तक सफल रही। शहर में जहां अधिकांश दुकानों और प्रतिष्ठानों में ताले लटके रहे, वहीं देहात क्षेत्रों में बंद का मिलाजुला असर रहा। बाजार बंदी के लिए सभी व्यापारिक संगठनों ने एक दिन पहले ही कमर कस ली थी। बंदी को सफल बनाने के लिए एकजुट हुए व्यापारियों ने नगर के प्रमुख चौराहों पर सुबह से ही डेरा जमा लिया। कुर्सियां और दरियां डालकर बंदी पर नजर रखी। टुकड़ियों के रूप में उन्होंने नगर के बाजारों का भ्रमण किया और छुटपुट खुलीं दुकानें भी बंद करा दीं। 
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में बाजार बंदी के मुद्दे पर जिले के सभी व्यापारिक संगठन एकजुट थे, लेकिन रणनीति सभी की अलग-अलग थी। चूंकि मामला व्यापारी हितों से जुड़ा था, सो बंदी में सभी ने एकता का प्रदर्शन भी किया। किसी संगठन ने चौक में तो किसी ने घंटाघर के पास कुर्सियां डालकर बंदी पर नजर रखी। वहीं कुछ संगठनों ने बहादुरगंज, सदर बाजार, दलेलगंग, जलालनगर में अपने ठिकाने बनाए और साथियों के साथ जीएसटी पर माथापच्ची की। आपस में जीएसटी से होने वाले नफानुकसान पर दिनभर चर्चाएं होती रहीं। संगठनों ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ टुकड़ियां तैयार कीं और नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। कार्यालय के रूप में बनाए गए अस्थाई अड्डों पर बैठे व्यापारी नेताओं ने कस्बों और देहात क्षेत्रों की बंदी की जानकारी जुटाई। इस दौरान डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को जीएसटी में संशोधन के लिए ज्ञापन भी भेजे गए। 
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल का बहादुरगंज में धरना
उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) ने बहादुरगंज चौराहा पर एकत्र होकर धरना दिया और एक स्वर से जीएसटी का विरोध किया। यहां से ही नगर पर नजर रखने के लिए मोटरसाइकिलों पर झंडे लगाकर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखने की अपील की। बाजार बंदी के लिए जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, महामंत्री मनोज खन्ना, नगर अध्यक्ष सचिन बाथम आदि ने साथियों के प्रति आभार भी जताया। धरना देने वालों में युवा जिलाध्यक्ष उवैस हसन खां, नरेश अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह सेठ, राजीव खन्ना, अमित शर्मा, आसिफ खां, सरताज खां, असलम खां, कंचन गुप्ता, अनूप गुप्ता, राकेश गुप्ता, डॉ. शब्बन, आदित्य वर्मा गोपाल राम अग्रवाल, लकी खां, महावीर अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट गेट पर फूंका जीएसटी का पुतला
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने बाजार बंदी कराकर जीएसटी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ के नेतृत्व में व्यापारियों ने एकजुट होकर कलक्ट्रेट गेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहीं जीएसटी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। बाद में डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। पुतला दहन में रमेश चंद्र शुक्ला, राधेश्याम राठौर, जितेंद्र शुक्ला, राजकमल वर्मा, अजय मोहन शुक्ला, ओमबाबू सराफ, विवेक गुप्ता, सतीश चंद्र वर्मा, अमित भोला, अनिल वर्मा, ऋषि शर्मा, महेश वर्मा, ईश्वर दयाल, बालकृष्ण रस्तोगी आदि शामिल रहे। 

मिश्रा गुट ने भी बंदी में झोकी ताकत
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट) की ओर से देश व्यापी बंद का सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ और महामंत्री नाजिम खां के नेतृत्व में डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश रावत, धर्मपाल रैना, अमृत लाल, नीरज गुप्ता, मुकेश मोदी, सुनील गुप्ता आदि ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बंदी की जानकारी जुटाई। घंटाघर पर बनाए गए कार्यालय में राकेश वर्मा, उमेश अरोरा, सुरेंद्र सेठ, चंद्र प्रकाश गुलाटी, ताहिर अंसारी, शाहनवाज खान, सिद्धार्थ गोयल, सलमान खां, विकास अग्रवाल, कमाल फईम, राधारमण अग्रवाल, मो. रईस, वेद कामरा, पुरुषोत्तम गुप्ता आदि बंदी पर नजर बनाए रहे। 

अभाउ व्यापार मंडल ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कलक्ट्रेट में जीएसटी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष सतीश सराफ के नेतृत्व में राजा रस्तोगी, गौरव सिंह वर्मा, कृष्ण मुरारी सराफ, आशुतोष रस्तोगी, कमल किशोर, संजय कपूर, असलम खां, बृजभान रस्तोगी, विनोद राठौर, विजय कुमार, अनूप वर्मा, प्यारे मोहन आदि ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया और जीएसटी में संशोधन किए जाने की मांग दोहराई।


राष्ट्रीय व्यापार संगठन ने भी कराई बंदी
राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन ने सुबह से ही बाजार बंदी में ताकत झोक दी। जिलाध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता, महामंत्री अनुज गुप्ता, जसमीत साहनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमकर बाजार बंद कराई। बाजार बंद कराने वालाें में रोहित गुप्ता, अभिषेक यादव, अंकित राठौर, जितेंद्र वर्मा, हरिराम, बबलू, अनुराग, अनूप गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed