फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Business and traders are safe only in BJP government: Iqbal Singh

भाजपा सरकार में ही व्यापार और व्यापारी सुरक्षित : इकबाल सिंह

Thu, 08 Jun 2023 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Business and traders are safe only in BJP government: Iqbal Singh
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान के अंतर्गत गांधी भवन प्रेक्षागृह में बुधवार को व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि मोदी एवं योगी सरकार में व्यापार एवं व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं। कई दशक के बाद उत्तर प्रदेश में व्यापार और उद्योगों के अनुकूल माहौल बना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से दूसरे प्रदेश भी प्रेरणा ले रहे हैं। भाजपा की सुशासन, सेवा और विकास की नीयत व्यापारियों को लुभा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया में अगर कहीं लोकतंत्र है तो वह भारत में है और किसी भी राजनीतिक दल में अगर लोकतंत्र है तो वह भारतीय जनता पार्टी में है।
विज्ञापन

सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि शाहजहांपुर में विभिन्न विभागों में कई काम हुए हैं। इनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। कार्यक्रम संयोजक एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि शाहजहांपुर और लखीमपुर सहित कई जगह से भाजपा ने वैश्य वर्ग के व्यक्ति को विधान परिषद में भेजकर समाज का सम्मान किया है। अन्य दलों ने केवल व्यापारियों का शोषण किया है। सम्मेलन की अध्यक्षता उद्योगपति सुरेश सिंघल तथा संचालन महानगर महामंत्री नवनीत पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार गुरप्रीत सिंह, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह यादव, श्यामनारायण मिश्र, कुलदीप सिंह दुआ, किशोर गुप्ता, रामचंद्र सिंघल, रमाकांत मिश्रा, राजीव कश्यप, पुवायां चेयरमैन संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता लल्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, श्रीदत्त शुक्ला, भातुप्रताप सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, वर्षा अवस्थी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed