फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Buses will not run from Roadways base for nine hours, traffic will remain closed on the procession route

Shahjahanpur News: नौ घंटे तक रोडवेज अड्डे से नहीं चलेंगी बसें, जुलूस रूट पर यातायात रहेगा बंद

Sun, 15 Sep 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Buses will not run from Roadways base for nine hours, traffic will remain closed on the procession route

विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारावफात पर निकलने वाले जुलूस-ए-मीलाद को लेकर रूट डायवर्जन को लागू कर दिया है। रोडवेज अड्डे से दोपहर तीन बजे तक बसों का संचालन नहीं होगा, साथ ही जुलूस रूट पर यातायात को प्रतिबंधित किया है। निगोही-पुवायां रोड पर आने व जाने वाले वाहन डिपो तिराहे से संचालित किए जाएंगे।
रेलवे स्टेशन रोड स्थित नूरी मस्जिद से निकलने वाले जुलूस में भारी भीड़ के चलते रूट डायवर्जन कर दिया गया। जुलूस स्टेशन रोड से निगोही रोड, एजेड खान स्कूल, दिलाजाक, पुवायां रोड से होते हुए अशफाक नगर चौराहा, रोडवेज बस अड्डा, दुर्गा तिराहा, कवि मूर्ति तिराहा, लालइमली चौराहा से घंटाघर चौराहा से अंजान चौराहा होते हुए अंटा स्थित कटहल वाली मस्जिद पर समाप्त होगा।
विज्ञापन

जुलूस रूट पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सीओ यातायात ज्योति यादव ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान निगोही-पुवायां रोड पर आने व जाने वाले वाहनों को डिपो तिराहा से रवाना किया जाएगा। रेलवे स्टेशन के लिए कनौजिया तिराहा जा सकेंगे। स्टेशन की ओर आने वाले वाहनों को हद्दफ चौकी से सुभाष तिराहा होते हुए मालगोदाम रोड से रेलवे स्टेशन आ सकेंगे। सुबह पांच से तीन बजे तक रोडवेज अड्डे से बसों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
हथौड़ा से चलेंगी बसें
-मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन सुबह छह से तीन बजे तक हथौड़ा चौराहा से चलेंगी। इसी तरह बरेली, फर्रुखाबाद को जाने वाली रोडवेज बसें सुबह छह बजे से तीन बजे तक बरेली मोड़ से चलाई जाएगी। शाहजहांपुर से हरदोई की ओर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन हरदोई चौराहा से होगा। पुवायां, मैलानी, बंडा, सिंधौली और निगोही की ओर जाने वाली रोडवेज बसें मछली मार्केट तिराहा से चलेगी। इलेक्ट्रिक बसें भी बस स्टेंड से नहीं चलेगी।

-----------

जुलूस में डीजे लेकर नहीं आएं
तिलहर। बारावफात के मौके पर निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गईं। सज्जादानशीन के आवास पर रजाकारों की बैठक में इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने कहा कि जुलूस के दौरान डीजे के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। शहर इमाम हाजी मोहम्मद स्वालेह उर्फ शद्दन मियां ने अपील करते हुए कहा कि जुलूस में अदब के साथ दुरुद पढ़ते हुए चलें। शहर काजी मोहम्मद अकरम सलीम ने बताया कि 16 सितंबर को सुबह आठ बजे पारंपरिक तरीके से मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित मदरसा शमशिया फैजान हातिम बड़ी मस्जिद के पीछे से जुलूस शुरू होगा। मौजमपुर, मीरगंज, पक्का कटरा से चैहटियां बाजार कांकर, हिंदू पट्टी, जेरबरगद, भक्सी तेराहा होते हुए मदरसे पर समापन होगा। इसके बाद सामूहिक दुआ होगी। बैठक में हाफिज गुलाम अहमद रजा, हाफिज उबैद रजा, हाफिज अकील, हाफिज जाहिद, हाफिज फहीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed