फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bus vandalized and conductor beaten up, report filed

Shahjahanpur News: बस में तोड़फोड़ कर परिचालक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 23 Oct 2024 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 23 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bus vandalized and conductor beaten up, report filed
जलालाबाद। महिला को बिना टिकट ले जाने से मना करने पर कुछ लोगों ने रोडवेज की अनुबंधित बस को रास्ते में रोककर उसमें तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर संविदा परिचालक को पीटा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिंधौली क्षेत्र के गांव भटपुरा रसूलपुर निवासी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि वह अनुबंधित बस में संविदा परिचालक हैं। सोमवार को सुबह शाहजहांपुर से सवारियां लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। बरेली मोड़ से एक महिला बस में बैठ गई। टिकट बनवाने के लिए कहा तो वह अपने पिता के नाम से कोई कार्ड दिखाकर टिकट लेने से मना करने लगी। बिना टिकट ले जाने से मना करने पर महिला उनसे गालीगलौज कर बस से उतर गई।
विज्ञापन

बताया कि महिला किसी अन्य वाहन से आगे पहुंच गई और उसने दो-तीन अन्य लोगों को बुलाकर बझेड़ा पुलिया पर बस रुकवा ली। बस रुकते ही महिला के साथ मौजूद लोग उन्हें पीटने लगे। साथ ही बस के कई शीशे तोड़ दिए। थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि महिला समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed