{"_id":"66e33f4e4d610323260bc466","slug":"bus-stand-in-puwayan-will-be-rebuilt-at-a-cost-of-rs-35-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-126960-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.5 करोड़ की लागत से होगा पुवायां में बस स्टैंड का पुन: निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.5 करोड़ की लागत से होगा पुवायां में बस स्टैंड का पुन: निर्माण
Fri, 13 Sep 2024 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुवायां का बस स्टैंड। संवाद
पुवायां। कस्बे के बस स्टैंड का साढ़े तीन करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था तय करने के लिए पत्राचार किया गया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
मिनी पंजाब के नाम से मशहूर तहसील के कस्बा खुटार, बंडा और सिंधौली में बस स्टैंड नहीं हैं। पुवायां का इकलौता रोडवेज बस अड्डा भी बदहाली का शिकार है। रोडवेज बस स्टैंड का यह हाल तब है जब यहां के लोगों के पास आवागमन का एकमात्र प्रमुख साधन बसें ही हैं। यहां से सिर्फ खुटार और शाहजहांपुर जाने वाली बसें सुबह से शाम पांच बजे तक ही मिलती हैं। शाम ढलते ही बस अड्डा अंधेरे में डूब जाता है और यहां असामाजिक तत्व घूमने लगते हैं। रात में गुजरने वाली बसें स्टैंड पर न आकर सीधी निकल जाती हैं। यहां बैठने के लिए बेंच आदि की समुचित व्यवस्था नहीं है।
आसपास के लोग अपने वाहन भी बस स्टैंड परिसर में खड़े करते हैं। बस स्टैंड पर एकमात्र कर्मचारी करनैल सिंह व्यवस्थापक के रूप में तैनात हैं। वह भी शाम को अपने घर चले जाते हैं। पुवायां से शाहजहांपुर, खुटार, गौरीफंटा, जोगराजपुर, पूरनपुर, बिलसंडा, बंडा, बरेली, जयपुर, अजमेर, दिल्ली, मथुरा के लिए लगभग 22 बसें और 13 ई बसें गुजरती हैं। बस स्टैंड पर रात में तो दूर दिन में भी कुत्ते और बंदरों का राज रहता है।
विज्ञापन
विधायक चेतराम ने बस स्टैंड के पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से लेकर विभागीय मंत्रियों तक से पैरवी की थी। परिवहन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के पत्र पर परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर पुवायां में तीन करोड़ 45 लाख 88 हजार की लागत से बस स्टैंड का पुनर्निर्माण कराने के लिए कार्यदायी संस्था नामित करने का आदेश जारी किए जाने की मांग की है। इससे उम्मीद हो चली है कि जल्द ही पुवायां के बस स्टैंड का पुनर्निर्माण हो सकेगा।
--
बस अड्डे के सामने हैं अवैध टैक्सी स्डैंड
बस स्टैंड के ठीक सामने खुटार जाने वाले डग्गामार वाहन खड़े होते हैं। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद भी पुवायां में हाईवे पर वाहन सवारियां भरते हैं और अवैध टैक्सी स्टैंड चल रहा है। बंडा रोड पर भी हाईवे पर वाहन खड़े कर सवारियां भरी जाती हैं और अवैध टैक्सी स्टैंड चलाया जा रहा है।
--
बस स्टैंड नहीं जातीं बंडा जाने वाली बसें
जिला मुख्यालय से बंडा जाने वाली बसें बस स्टैंड नहीं जाती हैं। बस चालक शाहजहांपुर से बसों को सीधे बंडा मार्ग पर ले जाते हैं और यहां से सवारियां लेकर बंडा को रवाना हो जाते हैं। बंडा से भी कुछ बसें सीधे शाहजहांपुर निकल जाती हैं। इस कारण बंडा जाने वाले यात्री बस स्टैंड नहीं जाते हैं।