फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bus falls off road, 12 home guards injured

Shahjahanpur News: सड़क से उतरी बस, 12 होमगार्ड चोटिल

Mon, 13 May 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 13 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Bus falls off road, 12 home guards injured
सिंधौली। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी करने आए होमगार्ड को लेकर जा रही रोडवेज बस गलत दिशा से आई कार को बचाने के फेर में सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में 12 होमगार्ड मामूली रूप से चोटिल हो गए। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

चुनाव कराने के लिए दूसरे जिलाें से होमगार्ड आए हैं। उन्हें पुवायां के एक स्कूल में ठहराया गया था। रविवार को रोडवेज बस से होमगार्ड ओसीएफ स्थित मैदान में आ रहे थे। सिंधौली के पास गलत दिशा में आई कार को बचाने के फेर में रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। बस के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क के किनारे बस उतारकर मकान और पेड़ के बीच में ले जाकर रोक दिया। अचानक बस के रुकने से सीटों से सिर टकराने से होमगार्ड ललित कुमार, सुरेश यादव, बाल गोविंद, देवसरन, लवकुश शर्मा, लक्ष्मण सिंह, राम चरित्र शर्मा, उमा महेश्वर, दिनेश विश्वकर्मा, रघुनंदन, रजवंत, योगेंद्र यादव चोटिल हो गए। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि बड़ा हादसा होने से बच गया। घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed