फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bullying by a youth in Khutar, power supply of several feeders cut off

Shahjahanpur News: खुटार में युवक की दबंगई, बंद कराई कई फीडरों की बिजली

Sun, 15 Jun 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bullying by a youth in Khutar, power supply of several feeders cut off
खुटार। शनिवार रात करीब नौ बजे गांव मोहनपुर के युवक ने बिजली उपकेंद्र पर पहुंच कर अपने गांव के फीडर को छोड़कर अन्य सभी फीडरों की बिजली बंद करा दी। युवक का कहना था कि उनके गांव के फीडर के अलावा कोई फीडर पर बिजली नहीं भेजी जाएगी। कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद करने में आनाकानी की तो युवक ने सभी को जमकर हड़काया।
विज्ञापन

इसके बाद खुटार नगर सहित देहात क्षेत्र की पूरी बिजली बंद हो गई। कुछ देर बाद नगर के लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर सप्लाई बंद होने का कारण पूछा तो उन्हें मामले की जानकारी हो सकी। इसके बाद नगर के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराने का विरोध किया तो युवक से जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद बमुश्किल अन्य फीडरों की बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इस दौरान नगर सहित गांवों की बिजली लगभग एक घंटे तक बंद रही। एक घंटे तक बिजली उपकेंद्र पर हंगामा होने के दौरान कर्मचारी ही सामना करते रहे लेकिन किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed