फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bullies beat up and shoot with police on Gokshi's complaint

गोकशी की शिकायत पर गई पुलिस के साथ दबंगों ने की मारपीट, फायरिंग

Thu, 07 May 2020 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bullies beat up and shoot with police on Gokshi's complaint
जैतीपुर/गढ़िया रंगीन। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव उमरसड़िया में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर फायरिंग कर दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। आरोपियों के हमले में चार पुलिसकर्मी और उनकी मदद कर रहे पांच ग्रामीण घायल हुए हैं। हालांकि घेराबंदी कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके घर से तीन तमंचे, आठ कारतूस और कारतूस के तीन खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा और सरकारी कार्य में बाधा समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 12 बजे गढ़िया रंगीन पुलिस को उमरसड़िया गांव के साबिर, जाकिर और अली हसन आदि गांव में गोकशी करके गोमांस बेचते हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। मौके पर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए। पुलिस के आने की सूचना पर आरोपी अपने घर में घुस गए। पुलिस उनके घर पहुंची और आरोपियों को बुलाया तो उन्होंने दरवाजा खोलते ही पुलिस और पास में खड़े ग्रामीणों से गाली गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों और उनके घर की महिलाओं ने पुलिस के साथ ही ग्रामीणों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से भी हमला किया। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस हमले में गांव के मैका सिंह समेत नौ लोग घायल हो गए। चार पुलिस कर्मियों को भी गंभीर चोटें आई। मगर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी घर की दीवारें कूदकर भागने लगे। मगर पुलिस ने लड्डन पुत्र अनवार, जल्लाद पुत्र जाकिर, मुस्ताक पुत्र साबिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आशिक अली पुत्र साबिर, अफसरी पत्नी साबिर, परवीन बानो पत्नी साजिद मौके से फरार हो गए। तलाशी में उनके घर से तीन तमंचे, आठ कारतूस और कारतूस के तीन खोखे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 307, 332, 353, 147, 148, 149, 323, 324, 504, 506 और सात क्रिमिनल लॉ के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी बुधवार को जेल भेज दिए गए। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण मैका सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर उमरिया गांव गया था। वहां पूछताछ करने पर आरोपी आक्रामक हो गए और हमला बोल दिया। फायरिंग किए जाने पर कई लोग घायल हुए, आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है, छह आरोपी वांछित हैं, उन्हें भी जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - राजेश बाबू मिश्रा, थानाध्यक्ष गढ़िया रंगीन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed