फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bullies beat husband and son of woman head in front of police

पुलिस के सामने दबंगों ने महिला प्रधान के पति और बेटे को पीटा

Tue, 21 Jul 2020 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bullies beat husband and son of woman head in front of police
खुटार (शाहजहांपुर)। खाकी वर्दी की शह पर कुछ लोगों की दबंगई इतनी बढ़ गई कि पहले ग्राम समाज की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया फिर प्रधान के विरोध करने पर उनके पति और बेटे को पुलिस के सामने लाठी, डंडे से जमकर पीटा। विरोध में गांव की महिलाएं और पुरुष थाने जा पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने डंडे फटकार कर लोगों को दौड़ा दिया। इसके बाद सभी को भगा दिया।
विज्ञापन

गांव पिपरिया भागवंत की प्रधान सुनीता वर्मा ने बताया कि 14 जुलाई को लेखपाल ने गांवसभा में नवीन परती भूमि की पैमाइश की थी। भूमि पर जिलाधिकारी के आदेश पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना प्रस्तावित है। जमीन पर गांव के ही कुछ लोग अवैध रूप से काबिज हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे अवैध कब्जेदारों ने यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। जानकारी पाकर उनके पति रविंद्र वर्मा उर्फ लालाराम पुलिस के साथ नवीन परती की भूमि के पास पहुंचे। उनका 16 वर्षीय पुत्र निखिल वर्मा मौके पर पहुंचा तो अवैध कब्जेदारों ने उनके पुत्र को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पति ने बचाने का प्रयास किया तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया गया। पिटाई के बाद आरोपी भागने लगे तो पुलिस ने एक को पकड़ लिया और थाने ले गई। प्रधान की ओर से छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। उधर, घटना की जानकारी पाकर गांव से तमाम लोग थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। आरोप है कि एसओ जयशंकर सिंह ने शिकायत सुने बिना गांव के लोगों को थाने से बाहर निकाल दिया। इससे नाराज लोग चक्का जाम करने की बात करने लगे तो एसओ ने सिपाहियों को लाठी लेकर थाने के गेट पर आने को कहा। इसके बाद लोग तितर बितर हो गए। पुलिस ने प्रधान के पक्ष में आए एक व्यक्ति को पकड़कर हवालात में डाल दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति को भीड़ ने छुड़ा लिया। पुलिस के रवैये से गांव के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पहुंचे खुटार
खुटार। प्रधान सुनीता वर्मा के पति रविंद्र कुमार वर्मा और पुत्र निखिल के साथ हुई मारपीट की सूचना मिलने पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष अधीर शुक्ला, बाबूराम, जगदीश वर्मा सहित तमाम लोग थाने पहुंचे। विपिन मिश्रा ने प्रधान पति से पूरे मामले की जानकारी ली और इसके बाद एसओ से मिलकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विपिन मिश्रा ने कहा कि प्रधान पति पर हमले के आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान की ओर से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रधान की ओर से भीड़ लगाने पर प्रधान और उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। प्रधान पक्ष से भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
- जयशंकर सिंह, थानाध्यक्ष खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed