फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Building blocks Lentr fell hair - hair escaped officer

ब्लाक भवन का लिंटर गिरा, बाल - बाल बचे अफसर

Tue, 13 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय भवन का लिंटर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत बाल-बाल बच गए। वहीं कर्मचारी जान बचाने को ऑफिस से बाहर को भाग निकले। सीडीओ ने घटना की जांच कराने को कहा है, जबकि ब्लाक प्रमुख ने नई बिल्डिंग स्वीकृत कराने को प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही है। 
विज्ञापन

सोमवार को दिन के करीब 11 बजे खुदागंज ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी डॉ. नरेंद्र पाल सिंह अपने कार्यालय में बैैठे एडीओ पंचायत केके पांडेय से स्वच्छता मिशन के संबंध में आवश्यक पत्रावलियों को देख रहे थे। तभी एकाएक 50 साल पुराने कार्यालय की छत से धड़धड़ाते हुए लिंटर की पपड़ी उनकी टेबिल पर गिरने लगा। उससे टेबिल का शीशा और टेबिल टूट गई। खड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत बदहवाश होकर कार्यालय से निकलकर भाग खड़े हुये। दोनों अधिकारियों की देखादेखी सारा स्टाफ अपनी सीटें छोड़कर कार्यालय से बाहर आ गया। बता दें कि खुदागंज ब्लाक की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में है। आये दिन छत से सीमेंट के टुकड़े गिरते रहते हैं। इस खस्ताहाल बिल्डिंग को बनवाने के लिये बजट नहीं है जबकि इसी बिल्डिंग के नीचे बैठकर क्षेत्र के विकास के लिये करोडों खर्च किये जाते हैं। 
विज्ञापन


खुदागंज में खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में लिंटर का फर्श गिरने की सूचना मिली है। कार्यालय की मरम्मत कराई जायेगी। कर्मचारियों के बैठने के लिये समुचित व्यवस्था होगी। - टीके शिबू, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिली है। खुदागंज ब्लाक का भवन जर्जर एवं जीर्णशीर्ण है। नये भवन के लिये जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।-  नरेंद्र कुमार गुप्ता, ब्लाक प्रमुख खुदागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed