फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Budget of 21 Crore Released for Road Repairs

Shahjahanpur News: सड़क की मरम्मत के लिए जारी किया 21 करोड़ रुपये का बजट

Fri, 15 May 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Budget of 21 Crore Released for Road Repairs
शाहजहांपुर। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुवायां मार्ग से हरदोई चौराहे तक की जर्जर सड़क की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए एनएचएआई ने लगभग 21 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। मरम्मत का काम पीडब्ल्यूडी कराएगा। डीएम ने सड़क की बदहाली को गंभीरता से लेते हुए पत्राचार किया था।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को महिला थाने से पुवायां मार्ग और सरायकाइयां से थाना आरसी मिशन होते हुए हरदोई मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंता महेंद्र पाल को निर्देशित किया कि दोनों मार्गों पर मरम्मत एवं प्रथम लेयर का कार्य आगामी 10 जून तक हर हाल में पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों की दूसरी लेयर का कार्य बरसात के बाद कराया जाए जिससे गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए, जिससे आमजन एवं राहगीरों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुगम बना रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed