{"_id":"582b4f714f1c1b56368fef95","slug":"bsnl-network-was-disrupted-by-the-afternoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक बाधित रहा बीएसएनएल नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक बाधित रहा बीएसएनएल नेटवर्क
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
टेलीफोन की ओएफसी केबल कट जाने से सोमवार सुबह ठप हुआ बीएसएनएल नेटवर्क दूसरे दिन भी घंटों ठप रहा। दूसरी लाइनों से नेटवर्क जोड़कर मोबाइल सेवा तो बहाल कर दी गई, लेकिन ब्रॉडबैंड, थ्रीजी, वाइमैक्स आदि सेवाएं मंगलवार दोपहर बाद तक ठप रहीं। अधिकारियों के अनुसार फाल्ट ठीक करने में विभागीय टेक्नीशियन कई घंटे जुटे रहे।
बता दें कि एनएच-24 को फोरलेन बनाने में जुटी कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने तिलहर के पास जेसीबी से खुदाई कराई तो बीएसएनएल के ऑप्टिकल फाइबर केबल के तमाम पेयर कट गए। इससे नेटवर्क ठप हो गया। सोमवार शाम
विभागीय तकनीशियनों ने आंशिक तौर पर खराबी दूर करके मोबाइल फोन चालू कर दिए। टूजी सेवा भी बहाल हो गई लेकिन थ्रीजी, ब्रॉडबैंड और वाइमैक्स के सेवा मंगलवार दोेपहर तक ठप रही। मंडलीय अभियंता दूरसंचार मधुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि तकनीकी स्टाफ ने कई घंटे मेहनत करके दोपहर ढाई बजे बीएसएनएल की सभी सेवाएं चालू करके नेटवर्क को सामान्य बना दिया।