{"_id":"5d873fce3272937eefccdb33bbf30572","slug":"bsnl-mobile-service-did-not-work-for-whole-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की मोबाइल सेवा दिनभर ठप रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की मोबाइल सेवा दिनभर ठप रही
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 13 Feb 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल के मोबाइल सिग्नल का देर रात और भोर में गायब होना कोई नई बात नहीं है। विभाग के अधिकारी इसका कारण मौसम की खराबी बताते हैं, लेकिन शनिवार को इसके उल्टा हुआ। शनिवार सुबह नौ बजे तक बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क और लैंड लाइन सामान्य बना रहा। मगर नौ बजे के बाद अचानक सिग्नल मिलने बंद हो गए। शाम तक यही स्थिति बनी रहने से बीएसएनएल उपभोक्ता खासे परेशान रहे। खास दिक्कत यह रही कि सिगनल न मिलने से लोग विभाग के अफसरों और कस्टमर केयर पर भी बात नहीं कर पाए। शाम पांच बजे के बाद बीएसएनएल के मोबाइल नंबरों पर सीरीज बार सिग्नल मिलने शुरू हुए। मंडलीय अभियंता दूरसंचार, जेएन वाजपेयी ने बताया, एनएच-24 पर लखनऊ-सिंधौली के बीच निर्माण कार्य के दौरान ओएफसी कटने से मोबाइल नेटवर्क में खराबी पैदा हुई। उन्होंने बताया कि विभागीय तकनीशियनों की टीम फाल्ट ठीक करने में जुटी है।
विज्ञापन