फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BSA office performance of chefs

बीएसए दफ्तर में रसोइयों का प्रदर्शन

Mon, 27 Apr 2015 08:17 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 27 Apr 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
BSA office performance of chefs
रसोइयों ने शोषण होने का आरोप लगाते हुए बीएसए दफ्तर में जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही मिड-डे मील प्रभारी का घेराव किया। रसोइयों ने मध्याह्न भोजन परियोजना के निदेशक द्वारा जारी किए गए आदेश पत्र को ध्यान में रखते हुए रसोइयों का नवीनीकरण किए जाने की मांग की। इसके साथ ही रसोइयों ने मानदेय दिलाए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले तमाम रसोइए दिन में करीब 12 बजे एकत्रित हो गए। इसके बाद रसोइयों ने वहां पर नारेबाजी करके प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। दफ्तर में मौजूद मिड-डे मील प्रभारी निश्चय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी और आईपी सिंह को रसोइयों ने अपनी समस्याएं बताईं। साथ ही मांग पत्र भी दिया।
विज्ञापन

रसोइया संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह ने रसोइयों का चयन छात्र उपस्थिति के आधार पर किए जाने की मांग का विरोध किया। कहा कि छात्र उपस्थिति के आधार पर ही शिक्षकों का भी चयन किया जाए। अन्यथा रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांतीय सचिव जगमोहन शुक्ला (लल्लन) ने कहा कि मिड-डे मील परियोजना के निदेशक के राममोहन राव ने आजमगढ़ के डीएम को आदेश पत्र जारी करके बताया कि रसोइया चयन में पहले से कार्यरत रसोइये यदि अर्हता पूरी करता है तो उसका रिन्यूवल किया जाए। रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया अपनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड-डे मील प्रभारी ने इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में मुन्नी देवी, शांति देवी, सरला, रामलली, कमला, मीरा, मालती, ओमवती, निर्मला, प्रेमा देवी, गुड्डी देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed