फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BSA office intern Teachers display

बीएसए दफ्तर में प्रशिक्षु शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 May 2015 12:30 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 02 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
BSA office intern Teachers display
प्रशिक्षु शिक्षकों के मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराने, वेतन दिलाने और क्रियात्मक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रशिक्षण पर भेजने की मांग को लेकर बीएसए दफ्तर में प्रदर्शन किया गया। इन समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए बीएसए को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

यूपीटीईटी प्राथमिक प्रशिक्षु शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक दोपहर डेढ़ बजे से इकट्ठे होना शुरू हो गए। करीब ढाई बजे उन्होंने बीएसए दफ्तर में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद पहुंचे बीएसए और डायट प्राचार्य को मांग पत्र दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में डायट प्राचार्य गजराज सिंह यादव ने कहा कि प्रशिक्षु शिक्षकों का डायट में प्रशिक्षण कराने संबंधी आदेश अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। सैद्घांतिक प्रशिक्षण के संबंध में निर्देश मिलने की बाद ही प्रशिक्षण कराया जाएगा। बीएसए राजेश वर्मा ने कहा कि सत्यापन कराने के लिए सीडी तैयार हो गई है। साथ ही मानदेय जल्द भेजे जाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, राजेश प्रजापति, सुनील मौर्य, अखिलेश त्रिपाठी, प्रदीप त्रिवेदी, अमित कश्यप, समर खां, रूपराम मौर्य, प्रियदर्शी, अलका गोयल, अरुण पाल, लईक अहमद, अरुण पाल, शशिकांत, सुरेंद्र वर्मा, नरेंद्र कुशवाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed