फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brought fake jewellery for the bride...refused to marry

Shahjahanpur News: दुल्हन के लिए लाए नकली जेवर...शादी से किया इन्कार

Thu, 19 Feb 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Brought fake jewellery for the bride...refused to marry
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। गांव रौसर कोठी में सोमवार की रात वैवाहिक समारोह के दौरान वर-वधू पक्ष के बीच दुल्हन को चढ़ावे के लिए लाया गया जेवर नकली होने का आरोप लगाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। मौके पर पहुंची थाना रामचंद्र मिशन पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, लेकिन यहां भी दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। फिलहाल, पुलिस ने दूल्हे का शांतिभंग में चालान कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच किए गए खर्च को वापस करने के लिए वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

रौसर कोठी में अल्हागंज से बारात आई थी। जयमाल से पहले वर पक्ष की ओर से लाया गया जेवर दुल्हन को पहनाने के लिए दिया गया। आरोप है कि जेवर नकली निकला। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। वधू पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसआई दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने का प्रयास करने पर भी दोनों पक्षों में विवाद नहीं थमा तो पुलिस उन्हें थाने ले गई। विवाद शांत नहीं होते देख पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच खर्च की रकम को वापस करने के मुद्दे पर वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
बेटी के मित्र के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

शाहजहांपुर। युवती की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मां ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें प्रमुख बाजपेयी समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। मां ने पुलिस को बताया कि लगभग छह महीने पहले उनकी बेटी की प्रखर वाजपेयी से जान-पहचान हुई थी। उसने शादी करने की बात कही थी। लड़के पक्ष ने दहेज में पांच लाख रुपये, कार व गहनों की मांग की थी। दहेज को लेकर पति ने असमर्थता जताई। प्रखर अब उनका मकान नाम कराने की बात कह रहा था। यह भी बताया कि उसके पास बेटी का अश्लील वीडियो है। 12 फरवरी को बेटी ने बताया कि उसकी प्रखर से बातचीत हो गई। सुबह बेटी का शव फंदे से लटका मिला। थाना सदर बाजार प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि प्रखर बाजपेयी, उसकी मां, मामा अजय मिश्रा, प्रखर के नाना, नानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed