{"_id":"66c27d4d506ed87acc04bab4","slug":"brother-who-went-to-call-sister-on-rakshabandhan-dies-in-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-125186-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रक्षाबंधन पर बहन को बुलाने गए भाई की हादसे में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रक्षाबंधन पर बहन को बुलाने गए भाई की हादसे में माैत
Mon, 19 Aug 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के लिए बहन को उसकी ससुराल में बुलाने गए भाई की मदनापुर क्षेत्र में हादसे में माैत हो गई। मोपेड में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वाहन समेत वह काफी दूर तक घिसटते चले गए। त्योहार से एक दिन पहले माैत होने से बहन समेत अन्य परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर कॉलोनी निवासी पवन (21) पुत्र रमेश शर्मा ड्राइवरी करते थे। पवन शनिवार को बहन डॉली की जलालाबाद स्थित ससुराल गए थे। परिजनों के अनुसार, वह त्योहार पर बहन को घर बुलाने के लिए गया था। डाॅली ने जल्दी आने की बात कही थी।
शाम को मोपेड से वह घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा से सौ मीटर आगे किसी वाहन से उनकी मोपेड में टक्कर लग गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मोबाइल फोन में मिले नंबरों के जरिये परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
-- -- -- --
चार महीने पहले हुई थी शादी
- पवन की चार महीने पहले ही खुदागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी तनु के साथ शादी हुई थी। उसकी मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं।