फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brother-in-law dies in accident while returning home after distributing sister-in-law's wedding card

Shahjahanpur News: साली की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे जीजा की हादसे में मौत

Fri, 10 Apr 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies in accident while returning home after distributing sister-in-law's wedding card
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के सहबेगपुर गांव निवासी बाइक सवार बनवारी की बुधवार रात कांट के रावतपुर नखासा के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई, जबकि उनका साला रमेश घायल हो गया है। वह साली की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे मनोज कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल को चाचा बनवारी की साली की शादी है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे चाचा शादी का कार्ड बांटने के लिए गुलामखेड़ा निवासी अपने साले रमेश के साथ कलान गए थे। वहां से शाम को घर लौट रहे थे। जैसे ही कांट थाना क्षेत्र के रावतपुर नखासा के पास पहुंचे। तभी किसी वाहन से बाइक में टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चाचा को मृत घोषित कर दिया गया। उनके साले का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मृतक के आरके व बेटी जालिपा की जिम्मेदारी आरती के कंधों पर आ गई है। बनवारी के शव को देख उनके भाई रामकुमार व परिवार के लोग बिलख पड़े। कांट थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्या ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed