फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brother-in-law and sister-in-law injured after protesting against abusive language during wedding

Shahjahanpur News: शादी के दौरान गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट, देवर-भाभी घायल

Wed, 26 Nov 2025 10:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law injured after protesting against abusive language during wedding
खुटार। एक मैरिज पैलेस में शादी के दौरान वधू पक्ष के रिश्तेदारों और परिजनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में वधू के चचेरे भाई-भाभी घायल हो गए। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव ढकना लहिया निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की मंगलवार रात शादी थी। पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव कढ़ैलचौरा से खुटार के एक मैरिज पैलेस में बरात आई थी। लड़की के चचेरे भाई विपिन कुमार का आरोप है कि शादी समारोह के दौरान गांव मोहनपुर निवासी वधू के मौसेरे भाई वीरपाल उर्फ वीरू, विपिन, अनुपम और वीरू का बहनोई शराब पीकर गाली-गलौज करने लगे। विपिन के मना करने पर चारों लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। बचाने आई विपिन की भाभी पूनम देवी से भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

विपिन की सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और वीरपाल को पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। वीरपाल का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed