{"_id":"691b7dd4e1ed0e76a601166e","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-caught-doing-recce-for-robber-gang-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-157991-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लुटेरे गैंग के लिए रेकी करने वाले जीजा-साले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लुटेरे गैंग के लिए रेकी करने वाले जीजा-साले पकड़े
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सहकारी संघ के सचिव के सहयोगी आदित्य सक्सेना के साथ लूट के मामले में भागे हुए चल रहे तीन आरोपियों में दो और आरोपियों नरेश व उसके बहनोई रामकिशुन को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जीजा-साले ही गैंग के लिए रेकी करते थे। आठवां आरोपी छोटे यादव अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। दूसरी ओर मुठभेड़ में घायल आरोपी अब्बास गाजी का लखनऊ में ऑपरेशन हुआ। उसकी हालत स्थिर है।
छह नवंबर को सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में सहकारी संघ के सचिव के सहयोगी आदित्य सक्सेना से तीन लाख की लूट हुई थी। इसके बाद सर्विलांस की मदद से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने अपनी पड़ताल तेज की। जानकारी में आया कि वारदात में स्थानीय के अलावा पड़ोसी जिले हरदोई के बदमाश भी लूट में शामिल हैं।
शनिवार रात एसटीएफ लखनऊ ने थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस के साथ दबिश दी। लूट की घटना में शामिल हरदोई जिले के थाना पाली क्षेत्र के हडहा मलिकापुर गांव निवासी रवि मिश्रा व अल्हागंज थाना क्षेत्र के सहपा गांव निवासी गोपाल उर्फ मनीष उर्फ ओमेंद्र को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में आठ लोगों के नाम सामने आए। एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर पुलिस ने हरदोई जिले में दबिश देकर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पटवारी निवासी निजामुद्दीन और अरमान गाजी को पकड़ लिया, जबकि पुलिस को चकमा देकर भागे हरदोई जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के झाबरापुर गांव निवासी अब्बास गाजी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक गोली अब्बास के सीने में लगी।
सोमवार को सेहरामऊ दक्षिणी थाने की पुलिस ने इस मामले में आरोपी नरेश व उसके बहनोई रामकिशुन को भी पकड़ लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी नरेश व रामकिशन को पकड़ लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही इस घटना से जुड़ा एक अन्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होगा।
--
मुठभेड़ में घायल अब्बास है हरदोई के नायक गैंग का सदस्य
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हरदोई जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के झाबरापुर गांव निवासी अब्बास गाजी लखनऊ में भर्ती है। सोमवार को उसका ऑपरेशन किया गया। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहां एक उपनिरीक्षक व दो सिपाही निगरानी में लगाए गए हैं। बताते हैं कि हरदोई जिले में नायक और खलनायक दो गैंग सक्रिय हैं। नायक गैंग के सदस्य बड़ी वारदात को अंजाम देते हैं। जबकि खलनायक गैंग के सदस्य मारपीट व डराने-धमकाने तक ही सीमित हैं। मुठभेड़ में घायल अब्बास गाजी व पकड़े गए अन्य चारों आरोपी नायक गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। इनका गैंग लीडर हरदोई जिले के मोमिनाबाद का मून उस्मानी है। वर्ष 2022 में हरदोई जिले में एसपी रहे और वर्तमान में शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी ने मून उस्मानी को स्मैक तस्करी में जेल भेजा था। मून उस्मानी के खिलाफ गैंगस्टर समेत 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।