{"_id":"a7600de74875e1790d93f34f72d3720f","slug":"brother-dooj-today-morning-buses-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैय्या दूज आज, सुबह से ही मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैय्या दूज आज, सुबह से ही मिलेंगी बसें
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर घर जाने को बसों और ट्रेनों में मुसाफिरों की जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। बृहस्पतिवार को परेवा के दिन बसों-ट्रेनों में भीड़ सामान्य से कम रही, लेकिन शुक्रवार को भइया दूज के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी स्टेशनों पर यात्रियों का मेला जुटना तय माना जा रहा है। इसे देखते रोडवेज के अधिकारियों ने दिल्ली, अजमेर, मथुरा आदि लंबे रूट की बसों को शटल सेवा के तौर पर लोकल रूट पर चलाने की व्यवस्था की है। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर शुक्रवार को सुबह चार बजे से रोडवेज बसें चलाने का निर्णय किया गया है।
परिवहन निगम के स्थानीय डिपो में 150 बसों का बेड़ा है। इनमें 45 बसें अनुबंधित श्रेणी की और शेष 105 निगम की हैं। दोनों श्रेणियों की बेहतर कंडीशन वाली लगभग 40 बसें विभिन्न मार्गों से दिल्ली के लिए चलाई जा रही हैं, लेकिन भइया दूज पर नजदीकी शहर-कस्बों में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर शुक्रवार को सुबह दिल्ली रूट के डिपार्चर घटाने का निर्णय किया गया है।
रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके वर्मा के अनुसार दिल्ली रूट पर दोपहर तक दो-तीन बसें भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसी मार्ग की शेष बसों को पलिया, मैलानी, पुवायां, खुटार, बंडा आदि लोकल रूट पर एक चक्कर लगाने को भेजा जाएगा। बाद में यह बसें निधारित रूट पर रवाना होंगी। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए सीतापुर, हरदोई और फर्रुखाबाद रूट पर शुक्रवार को सुबह चार बजे से बसें रवाना होने लगेंगी।
विज्ञापन
रनिंग स्टाफ को मिलेगा
प्रोत्साहन योजना का लाभ
परिवहन निगम के स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि दिवाली पर ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालक संवर्ग सहित बसों के संचालन से जुड़े अन्य कर्मचारियों को सात से 14 नवंबर तक प्रभावी की गई प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना की साप्ताहिक अवधि में निर्धारित यात्रा किमी लक्ष्य पूरा करने वाले कर्मचारियों को वेतन के साथ निश्चित अतिरिक्त आर्थिक लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों का दबाव देख प्रोत्साहन योजना की अवधि तीन दिन बढ़ाए जाने की उम्मीद है।