{"_id":"68ee86b1affdcb199f0ed708","slug":"brother-and-sister-die-of-fever-in-two-days-many-others-sick-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-155078-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो दिन में भाई और बहन की बुखार से मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो दिन में भाई और बहन की बुखार से मौत, कई बीमार
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी में लोगों से जानकारी लेते एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव। संवाद
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। कस्बा निवासी रामू के दो बच्चों की दो दिन में बुखार से मौत हो गई। इसी परिवार के पांच अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से बीमार हैं। जानकारी पाकर स्वास्थ्य विभाग से एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को गांव पहुंची डॉक्टरों की टीम ने घर-घर जाकर जांच की। इस दौरान गंभीर हालत में पाए गए बच्चों को विभागीय टीम ने एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कालेज भेजकर भर्ती कराया।
रामू ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय पुत्री किरन को शनिवार की रात बुखार आ गया। रविवार को उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुत्री का अंतिम संस्कार करने के बाद घरवाले इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि उनके सात वर्षीय पुत्र अजय कुमार को बुखार आ गया।
रामू के अनुसार अजय को हरदोई जिले के शाहाबाद में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने अजय को रात में किसी दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इस पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां अजय की दशा में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
लगातार दो दिन में दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे एसीएमओ के नेतृत्व में गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. उस्मान अली और फार्मासिस्ट शरीफ खां ने घर-घर जांच शुरू की। इस दौरान रामू के आठ माह के पुत्र कृष्णा और तीन वर्षीय पुत्री नैना के साथ पड़ोस में रह रहे रामू के भाई श्यामू की 10 वर्षीय पुत्री मानसी, आठ वर्षीय पुत्र शनि और चार वर्षीय पुत्र लंकुश भी बुखार से पीड़ित मिले।
इन सभी बच्चों को एसीएमओ ने तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा और अन्य घरों के लोगों की जांच की। इस दौरान बुखार और सर्दी-जुकाम से ग्रस्त पाए गए कई ग्रामीणों और उनके बच्चों को डॉक्टरों ने आवश्यक दवाएं मुहैया कराईं। दो बच्चों की मौत से उनकी मां बबली का हाल बेहाल है और वह बार-बार पछाड़ें खाकर बेसुध हो रही हैं।
--
सेहरामऊ दक्षिणी में घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। गंभीर हालत में पाए गए बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। गांव के करीब 50 घरों के लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर ग्रामीणाें को आवश्यक दवाएं सुलभ कराई गई हैं। गांव में घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जांच का काम जारी रहेगा।
-डॉ. पीपी श्रीवास्तव, एसीएमओ
--
हरिहरपुर गांव में भी बुखार से बालक की जान गई
मिर्जापुर। हरिहरपुर निवासी आलोक यादव के दो वर्षीय बेटे की बुखार से मौत हो गई।
आलोक यादव ने बताया कि उनके दो वर्षीय पुत्र आर्यन को रविवार को तेज बुखार आ गया। इस पर उसे तत्काल फर्रुखाबाद के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां इलाज के बावजूद बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर हो गई। इस पर डॉक्टर ने आर्यन को सैफई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां इलाज के दौरान सोमवार को देर रात उसकी सांसें थम गईं।
इकलौते बेटे की मौत से पिता और मां बेबी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही कक्षा 10 के छात्र अंकुल की भी बुखार से मौत हो चुकी है। संवाद
--
निगोही : बुखार फैलने की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
निगोही। तालगांव में फैले बुखार की सूचना मिलने पर सीएचसी के प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने मंगलवार को गांव में चिकित्सकों की टीम के साथ शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान सर्दी के साथ बुखार आने के कई मरीज मिले। इस समय क्षेत्र के गांवों में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप है। सिर्फ तालगांव के प्रत्येक घर में कोई न कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित है। गांव के फिरोज खां, शौकत अली, रेहान बेग, राहत रज़ा खां आदि ने सीएचसी प्रभारी को गांव के हालात बताए तो वह डाॅ. गिरीश कुमार, लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार, फार्मासिस्ट ज़ुबैर खां आदि के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने शिविर में 174 मरीजों की जांच की। संवाद